आजसू और भाजपा गठबंधन पर संशय बरकरार, सुदेश ने कहा- हमें कोई आधिकारिक सूचना नहीं

रांची,13 नवंबर (ईएमएस) : आजसू-भाजपा गठबंधन होने को लेकर बुधवार की सुबह से आ रही खबरों पर विराम लगाते हुए आजसू प्रमुख सुदेश महतो ने कहा कि उनके पास कोई भी आधिकारिक सूचना नहीं है। भाजपा ने अभी अधिकृत तौर पर भी कुछ नहीं कहा है। जब गठबंधन से संबंधित कोई जानकारी आएगी तो मैं मीडिया को बताऊंगा। बताते चलें कि सुबह से यह चर्चा थी कि गठबंधन के तहत आजसू को 10 सीटें मिली हैं। वहीं, 3 सीटों पर दोनों ही पार्टियों के प्रत्याशी चुनाव ल?ेंगे। इधर, बुधवार को आजसू कार्यालय में मिलन समारोह आयोजित किया गया। इसमें पाकु? के पूर्व विधायक व झामुमो नेता अकील अख्तर ने आजसू का दामन थामा।
सुदेश महतो ने कहा- आजसू पहले, दूसरे और तीसरे चरण के तैयारियों में फिलहाल लगी हुई है। हमारा जो भी प्रस्ताव है, वो भाजपा नेतृत्व के पास है। उनकी ओर से गठबंधन या फ्रेंडली फाइट के लिए कोई आधिकारिक सूचना हमारे पास नहीं है। कोई आधिकारिक सूचना होगी तो मैं अपना पक्ष जरूर रखूंगा। उन्होंने कहा कि एक दो-दिन में आजसू का घोषणा पत्र जारी कर दिया जाएगा।
बताते चलें कि आजसू व भाजपा ने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। इसमें सिंदरी, चक्रधरपुर, मांडु, लोहरदगा और सिमरिया में दोनों ने ही अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है। 11 नवंबर को आजसू प्रत्याशी नीरू शांति भगत ने लोहरदगा से अपना नामांकन भी भर दिया। वहीं, बुधवार को भाजपा प्रत्याशी सुखदेव भगत ने भी यहां से नॉमिनेशन फाइल किया।
मंगलवार को आजूस प्रमुख्य सुदेश महतो ने गठबंधन के सवाल पर यह कहा था कि मैं भाजपा के जवाब का इंतजार कर रहा हूं। राज्य में 19 वर्ष से भाजपा की सहयोगी रही आजसू ने मंगलवार को भाजपा के ही बागी विधायक राधाकृष्ण किशोर को अपनी पार्टी में शामिल कर लिया। साथ ही आजसू प्रमुख सुदेश महतो ने भाजपा को 24 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए कहा था कि गठबंधन रहे या न रहे, ये फैसला भाजपा का है। इसके बाद शाम को पहले भाजपा पार्टी प्रदेश कार्यालय और फिर मुख्यमंत्री आवास पर आपात बैठकों का दौर चला।

Share this News...