मेरी मां अनपढ़ जरुर थी लेकिन मेरे हर संघर्ष में वह मेरे साथ थी: रघुवर दास

रांची/जरमुंडी ,17 दिसंबर (ईएमएस) : मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा है कि मेरे यहां तक पहुंचने में मेरी मां का बहुत बड़ा योगदान है। मेरी मां अनपढ़ जरूर थी लेकिन मेरे हर संघर्ष में वह मेरे साथ थी। इसलिए हमने मुख्यमंत्री बनने के बाद ही महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए सखी मंडल का गठन किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लक्ष्य है- ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओÓ।
झारखंड में मैंने मुख्यमंत्री बनने के बाद अनुभव किया कि खासकर संथाल-परगना में कम उम्र में हमारी बेटियों की शादी कर दी जाती थी। इसलिए हमने मुख्यमंत्री सुकन्या योजना की शुरुआत की। हमारे राज्य की बेटियां पढें-आगे बढ़ें, ये राज्य शिक्षित प्रदेश बने। ये सोच हमारी सरकार की है और माननीय प्रधानमंत्री मोदी का ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओÓ योजना को सफलता मिले। मुख्यमंत्री मंगलवार को जरमुंडी विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र कुंवर के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे।
तीन महीने के अंदर भाजपा सरकार झारखंड के गांव-गांव में स्ट्रीट लाइट लगाएगी
मुख्यमंत्री ने कहा कि घर-घर बिजली पहुंचाने के बाद भाजपा सरकार गांव-गांव स्ट्रीट लाइट लगाने का काम कर रही है। 3 महीने के अंदर भाजपा सरकार झारखण्ड के गांव-गांव में स्ट्रीट लाइट लगाने का काम करेगी। ताकि शहर की तरह गांव भी जगमग करें। बिजली के बिना विकास की कल्पना नहीं की जा सकती है। बिजली रहेगी तो हमारे बच्चे-बच्चियां पढ़ेंगे, किसानों को खेती में ङ्क्षसचाई के काम होंगे।
300 एग्रीकल्चर फीडर अलग से बना रही है भाजपा सरकार(कोलन) रघुवर
रघुवर दास ने कहा कि हमारी सरकार 300 एग्रीकल्चर फीडर अलग से बना रही है। राज्य को आगे बढ़ाने में महिला शक्ति का बहुत बड़ा योगदान रहा है। जब तक महिला शक्ति को समाज से उनका हक नहीं मिलता तब तक ये राज्य आगे नहीं बढ़ सकता। भाजपा सरकार महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में काम कर रही है।

कांग्रेस और आरजेडी झारखंड नहीं बनाना चाहते थे, जेएमएम ने इनसे दोस्ती कर ली- रघुवर
मुख्यमंत्री ने कहा कि अटलजी ने हमें झारखण्ड राज्य दिया। ये वही आरजेडी और कांग्रेस है जो झारखण्ड को अलग राज्य बनाना नहीं चाहते थे, आज जेएमएम ने इसी कांग्रेस और आरजेडी से दोस्ती की है। जो झारखण्ड के निर्माण में रोड़े अटका रहा था, उसे इस बार फिर हमें सबक सिखाना है। 14 साल की राजनीतिक अस्थिरता को झारखण्ड की जनता नहीं भूली है। 14 साल तक विकास के नाम पर जो धोखा कांग्रेस और जेएमएम ने दिया है, उसे झारखण्ड की जनता नहीं भूली है। अब झारखण्ड में जेएमएम और कांग्रेस का परिवारवाद, भ्रष्टाचार नहीं चलेगा। 2000 से 2014 तक जेएमएम और कांग्रेस ने झारखण्ड के माथे पर भ्रष्टाचार का कलंक लगाया, नक्सलवाद को बढ़ाया, बिचौलियों के हाथों झारखण्ड के संसाधनों को बेचा और बीते 5 साल में भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार का एक भी दाग नहीं लगा।

भाजपा की सरकार ने संथाल की जरूरतों को समझा और तेजी से इस क्षेत्र का विकास हुआ है। सिर्फ 5 साल में 4000 किलोमीटर से ज्यादा सड़कें बनी हैं, घर-घर बिजली पहुंची है, अब 2022 तक हम संथाल के हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाएंगे। आज संथाल की महिलाएं सखी मंडल से जुड़कर स्वरोजगार कर रही हैं। यहां से जलकुंभी प्रोडक्ट्स इटली जा रहे हैं। सखी मंडल की बहनें 500 करोड़ के रेडी टू ईट प्रोजेक्ट पर काम कर रही हैं। सिर्फ पांच साल में यूं बदली है संथाल की बहनों की ङ्क्षजदगी। 2015 में जब मैं संथाल परगना आया था तो यहां की हालत देखकर मुझे पीड़ा हुई थी। जिस संथाल को संवारने के बड़े-बड़े दावे जेएमएम ने किए थे, वो सब झूठे थे। मैंने तभी प्रण लिया था संथाल का विकास भाजपा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। आज संथाल में एम्स है, मेडिकल कॉलेज है, देवघर और दुमका में एयरपोर्ट है, विश्वस्तरीय बंदरगाह है। संथाल तेजी से विकास कर रहा है, समृद्ध हो रहा है। संथाली भाषा में स्टेशनों पर उद्घोषणा हो रही है, संथाली भाषा की पढ़ाई के लिए शिक्षकों की भर्ती हुई है।

Share this News...