टाटा मोटर्स में 25 से 3 दिनों का ब्लॉक क्लोजर इस माह यह चौथा ब्लॉक क्लोजर

जमशेदपुर, 22 अक्टुबर (रिपोर्टर) : टाटा मोटर्स के जमशेदपुर प्लांट में 25 अक्टूबर से 3 दिन ब्लॉक क्लोजर रहेगा। इस संबंध में प्लांट हेड विशाल बादशाह हस्ताक्षरित मंगलवार को सर्कुलर जारी कर दिया गया। इसके मुताबिक 25 अक्टूबर शुक्रवार, 26 अक्टूबर शनिवार एवं 28 अक्टूबर सोमवार को कंपनी ब्लॉक क्लोजर में रहेगी। जबकि 27 अक्टूबर, रविवार को सार्वजनिक अवकाश रहेगा। इस तरह कंपनी 25 अक्टूबर से लगातार 4 दिनों तक बंद रहेगी। उत्पादन ठप रहेगा। मालूम हो कि टाटा मोटर्स प्रबंधन ने अक्टूबर माह में इसे लेकर चौथी बार ब्लॉक क्लोजर ले चुकी है। पहली बार इस माह 1 दिन का ब्लॉक कॉलर 1 अक्टूबर, दूसरी बार 5 व 7 तथा 9 अक्टूबर को एक-एक दिन का ब्लॉक कर लिया था। जबकि तीसरी बार प्रबंधन ने 2 दिन का ब्लॉक क्लोजर 18 एवं 19 अक्टूबर को लिया था।

इस वित्तीय वर्ष में हुए 31 ब्लॉक क्लोजर
जमशेदपुर प्लांट में चालू वित्तीय वर्ष में अब तक 31 ब्लॉक क्लोजर लिए जा चुके हैं। जबकि आगामी 25 से होने वाले ब्लॉक क्लोजर को जोड़ दिया जाए तो कुल 34 क्लोजर हो जाएगी। प्रबंधन के बीच हुए समझौते के तहत कंपनी प्रबंधन इस वित्तीय वर्ष में कुल 39 दिनों का ब्लॉक कर ले सकती है। ब्लॉक क्लोजर के दौरान आधे दिन का पैसा कंपनी देती है और आधे दिन का पैसा कर्मचारियों की छुट्टी से एडजस्ट किया जाता है। अस्थाई कर्मचारियों के साथ-साथ बायसिक्स कर्मियों को ब्लॉक क्लोजर के दौरान ड्यूटी से बैठा दिया जाता है।
फोॉो- लक्ष्मण टाटा मोटर्स

Share this News...