चक्रधरपुर के आसंतलिया में विधिक सशक्तिकरण शिविर का हुआ आयोजन

रामगोपाल जेना
चक्रधरपुर
जिला विधिक सेवा प्राधिकार पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा के तत्वधान में झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार रांची के निर्देशानुसार असंतलिया मध्य विद्यालय चक्रधरपुर में विधिक सशक्तिकरण शिविर का आयोजन किया गया। इस सशक्तिकरण शिविर में विभिन्न विभागों के स्टाल लगाकर जनहित हेतु कार्यक्रम चलाया गया। इस कार्यक्रम में श्री अरवा राजकमल, उपायुक्त पश्चिमी सिंहभूम श्रीमती कुमारी जीऊ सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार चाईबासा श्री आदित्य रंजन, उप विकास आयुक्त, श्री सुखराम उरांव, विधायक चक्रधरपुर, चक्रधरपुर अनुमंडल पदाधिकारी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल विकास पदाधिकारी चक्रधरपुर, चक्रधरपुर, नगर परिषद अध्यक्ष केडी साह एवं आदि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित होकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

इस विधिक सशक्तिकरण शिविर में विभिन्न सरकार के विभिन्न विभागों के द्वारा स्टॉल लगाया गया एवं लोगों के जन कल्याणकारी योजनाओं में हो रही समस्या का निदान करते हुए उनका रजिस्ट्रेशन किया गया जिसमें श्रम विभाग में कुल 110 लोगों का रजिस्ट्रेशन हुआ समाज कल्याण विभाग में कुल 162 स्वास्थ्य विभाग में 143 शिक्षा विभाग में 115 व्यक्तियों का रजिस्ट्रेशन एवं 15 बच्चों को स्कूली बैग दिया गया कृषि विभाग में 160 व्यक्तियों का रजिस्ट्रेशन हुआ कौशल विभाग एवं प्रशिक्षण विभाग में 48 लोगों का रजिस्ट्रेशन किया गया मत्स्य विभाग में कुल 113 लोगों का रजिस्ट्रेशन हुआ पशुपालन विभाग में 106 झारखंड राज्य आजीविका संवर्धन सोसाइटी में 44 जिला उद्योग विभाग में 60 जिला रोजगार विभाग में 50 बाल विकास में 25 चक्रधरपुर अंचल विभाग में 193 कल्याण गुरुकुल में 145 स्थाई लोक अदालत में 24 शिकायत आवेदन प्राप्त हुआ जिला नियोजनालय विभाग में 50 लोगों का रजिस्ट्रेशन किया गया। इस विधिक सशक्तिकरण शिविर में सरकार के निम्नलिखित विभागों ने भाग लेकर विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मचारी गण उपस्थित होकर जनकल्याणकारी सरकारी योजनाओं का त्वरित निस्तारण किया इसमें बाल विकास परियोजना चक्रधरपुर स्वास्थ्य विभाग चक्रधरपुर जिला सामाजिक सुरक्षा पश्चिमी सिंहभूम कल्याण गुरुकुल विभाग पश्चिमी सिंहभूम प्रखंड कार्यालय चकरधरपुर कृषि विभाग अंचल विभाग चक्रधरपुर श्रम विभाग चक्रधरपुर ग्रामीण विकास विभाग चक्रधरपुर जिला उद्योग विभाग पश्चिमी सिंहभूम मनरेगा पश्चिमी सिंहभूम जिला मत्स्य विभाग पश्चिमी सिंहभूम कौशल विकास विभाग पश्चिमी सिंहभूम पशु पालन विभाग चक्रधरपुर शिक्षा विभाग पश्चिमी सिंहभूम विद्युत विभाग चक्रधपुर नियोजनालय विभाग चक्रधरपुर इन सभी विभागों ने विधिक सशक्तिकरण शिविर में स्टॉल लगाकर आम जनों के जन कल्याणकारी योजनाओं में हो रही समस्या का तुरंत निष्पादन किया एवं लोगों का रजिस्ट्रेशन कर उन्हें विधिक सेवा दिया। यह है हमारा विश्वास होगा तुरंत न्याय का प्रयास। शिविर को सफल बनाने में जिला प्रशासन प्राधिकार कार्यालय के सहायक गण एवं प्राधिकार के सभी अर्थ विधिक स्वयंसेवक ने अपना योगदान दिया।

इसकी जानकारी प्राधिकार के सचिव श्रीमती कुमारी जीऊ ने दी।

Share this News...