धरती के भगवान कहे जाने वाले, गरीबों के मसीहा डॉक्टर नागेंद्र सिंह का निधन

झारखंड के प्रख्यात चिकित्सक और गरीबों-असहायों के मसीहा के रूप में पहचान रखने वाले डॉक्टर नागेंद्र सिंह का आज सुबह निधन हो गया। दिल्ली स्थित अपोलो अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। पिछले शनिवार को  स्वास्थ्य अत्यधिक बिगड़ने पर उन्हें जमशेदपुर से एयर एंबुलेंस के जरिए दिल्ली ले जाया गया था, जहां वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखने के बावजूद उनकी हालत में सुधार नहीं हो सका।

डॉ. सिंह की पत्नी रंजू सिंह और पुत्री डॉ पूजा कठिन समय में उनके साथ मौजूद रहीं। आज देर शाम उनका पार्थिव शव दिल्ली से जमशेदपुर लाया जा रहा है, वे अपने पीछे पत्नी रंजू सिंह, पुत्र ड़ॉ अभिषेक, पुत्री ड़ॉ पूजा सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गए है.

हजारों गरीब और वंचित मरीजों को निःशुल्क चिकित्सा उपलब्ध कराने वाले डॉक्टर नागेंद्र सिंह की गिनती देश के चुनिंदा और अत्यंत सम्मानित चिकित्सकों में होती थी। उनका मिलनसार स्वभाव, सरलता और सेवा-भाव ने उन्हें धरती का भगवान बनने का सम्मान दिलाया था।
उनके निधन की खबर से प्रदेश ही नहीं, पूरे देश में शोक की लहर है.

Share this News...