PM मोदी ने रामलला के दर्शन करके आरती उतारी:बोले- कुछ लोगों ने अयोध्या को वीरान बना दिया था

अयोध्या

PM नरेंद्र मोदी दीपोत्सव में शामिल होने के लिए अयोध्या पहुंच चुके हैं। सबसे पहले उन्होंने रामलला के दर्शन करके आरती उतारी। फिर गर्भगृह की परिक्रमा की। पीएम ने जेब से निकालकर रुपए भी दानपात्र में डाले। सीएम ने कहा कि कुछ लोगों ने अयोध्या को वीरान बना दिया था। PM मोदी ने राम मंदिर का भूमिपूजन कर इसके विकास का नया अध्याय शुरू किया।
पीएम मोदी ने भगवान श्रीराम और सीता का राज्याभिषेक किया। इस दौरान लोगों ने जयश्रीराम के जयकारे लगाए।

पीएम मोदी ने श्रीराम का राज्याभिषेक किया। इसके बाद पीएम मोदी ने जनता को संबोधित किया। PM ने कहा, एक समय वो भी था जब हमारे ही देश में श्रीराम के अस्तित्व पर सवाल उठाए जाते थे। इसका नतीजा यह हुआ कि हमारे देश के धार्मिक स्थलों का विकास पीछे छूट गया। पिछले आठ साल में हमने धार्मिक स्थानों के विकास के काम को आगे रखा है।”
रामनगरी में 15 दीये जलाए गए हैं। पूरी अयोध्या में 50 लाख दिये जल चुके हैं। इससे पूरा शहर जगमगा रहा है।
मोदी ने कहा, ”श्री रामलला के दर्शन और उसके बाद राजा राम का अभिषेक यह सौभाग्य राम जी की कृपा से ही मिलता है। अयोध्या के कण-कण में उनका दर्शन समाहित है। राम धर्म के साक्षात स्वरूप हैं, उन्होंने हर उम्र में कर्तव्य निभाया। जब श्रीराम का अभिषेक होता है तो हमारे भीतर भगवान राम के आदर्श व मूल्य और दृढ़ हो जाते हैं। राम के अभिषेक के साथ ही उनका दिखाया गया पथ और प्रदीप्त हो उठता है।”

पीएम ने आगे कहा, ”भगवान राम ने अपने वचन में, अपने विचारों में, अपने शासन में, अपने प्रशासन में जिन मूल्यों को गढ़ा वो सबका साथ-सबका विकास की प्रेरणा हैं और सबका विश्वास-सबका प्रयास का आधार भी हैं। इस बार दीपावली एक ऐसे समय में आई है, जब हमने कुछ समय पहले ही आजादी के 75 वर्ष पूरे किए हैं, हम आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं। आजादी के इस अमृतकाल में भगवान राम जैसी संकल्प शक्ति देश को नई ऊंचाई पर ले जाएगी।”
सियावर रामचंद्र की जय कहकर खत्म किया भाषण
सियावर रामचंद्र की जय कहकर प्रधानमंत्री मोदी ने अपना संबोधन समाप्त किया। अयोध्या वासियों को अयोध्या के विकास में सहयोग करने की अपील की। अयोध्या आने वाले लोगों का मन से सम्मान व सत्कार करने की बात भी कही। इससे पहले पुष्पक विमान से भगवान राम, मां सीता और लक्ष्मण पहुंचे। सीएम योगी आदित्यनाथ ने भगवान राम की अगवानी की। तिलक लगाकर आरती उतारी। वहीं, राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने हाथ जोड़कर श्रीराम और सीता को प्रणाम किया।

Share this News...