कोल्हान के जंगल में पुलिस मुठभेड़ में मारा गया 10 लाख का इनामी नक्सली अमित हांसदा उर्फ अपटन

 

दर्जन भर पुलिस कर्मियों की नृशंस हत्या कर हथियार लूटने के साथ जिले के विभिन्न थानों में 96 कांड दर्ज है मृतक नक्सली के नाम

2014 के चाईबासा जेल ब्रेक की घटना में भी शामिल था मृतक नक्सली

चाईबासा कार्यालय 7 सितंबर। जिला पुलिस एवं कोबरा 209 बटालियन द्वारा नक्सलियों के खिलाफ चलाए गए संयुक्त अभियान में रविवार के पूर्वाह्न गोइलकेरा थाना क्षेत्र के कोल्हान जंगल में हुई पुलिस- नक्सली मुठभेड़ में 10 लाख का इनामी नक्सली अमित हंसदा उर्फ अपटन मारा गया । उसके पास से एसएलआर राइफल, कारतूस एवं दैनिक उपयोग के सामग्री बरामद की गई है। जिला पुलिस के लिए यह बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। मारा गया नक्सली बोकारो जिला के ढोडी गांव का रहने वाला था। कोल्हान एवं सारंडा जंगल क्षेत्र में सक्रिय था। मृतक नक्सली अमित एक दर्जन पुलिस कर्मियों की नृशंस हत्या कर हथियार लूट लिया था। जिसमें गोइलकेरा थाना के क्षेत्र में पूर्व विधायक गुरु चरण नायक पर हमला कर दो अंगरक्षक की हत्या कर हथियार लूट ली थी।सरायकेला खरसावां जिले के कुकड़ू में पांच पुलिसकर्मियों की हत्या कर हथियार लूट लिया था। इसके साथ ही मृतक नक्सली पश्चिम सिंहभूम एवं सरायकेला खरसावां जिले के 96 कांडों में शामिल था। इसके खिलाफ विभिन्न थानों में मामला दर्ज है। पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि गोइलकेरा थाना क्षेत्र के जंगल में प्रतिबंधित  माकपा माओवादी संगठन के शीर्ष नक्सली भ्रमणशील है एवं नक्सलियों द्वारा नए युवक- युवतियों को संगठन में जबरन भर्ती कराया जा रहा है। वहीं नक्सलियों द्वारा कोई बड़ी घटना को अंजाम देने की तैयारी की जा रही है। प्राप्त सूचना के आलोक में अपर पुलिस अधीक्षक अभियान पारस राणा के देखरेख में जिला पुलिस एवं कोबरा 209 बटालियन की संयुक्त टीम बनाकर नक्सलियों के खिलाफ अभियान चलाया गया था। आज पूर्वाहन गोइलकेरा थाना क्षेत्र के कोल्हान जंगल में नक्सलियों ने सुरक्षा वलों को देखते हैं फायर कर दिया तो सुरक्षा वालों ने भी आत्म सुरक्षार्थ पोजीशन लेकर फायरिंग शुरू किया। जिसमें 10 लाख का इनामी नक्सली अमित हांसदा उर्फ अपटन उर्फ चंद्रशेखर मारा गया। उन्होंने बताया कि मारा गया नक्सली 2014 में चाईबासा जेल ब्रेक कांड की घटना में भी शामिल था।

 

Share this News...