कजमशेदपुर 1सितम्बर कुशवाहा संघ का रक्तदान शिविर 21 सितंबर को कुश भवन मे आयोजित किया जायेगा रविवार को कुशवाहा संघ की बैठक मे यह निर्णय लिया गया. बैठक में संघ के क्रिया कलापों की जानकारी दी गई। बताया गया कि कुश भवन के ऊपर पेन्टाहाउस बनकर तैयार है उसके अंदर के साज सज्जा का कार्य अभी बाकी है जिसके लिए कुछ लोगों ने अनुदान दिया है और भी लोगों से अनुदान की अपेक्षा है। कुशवाहा संघ की स्मारिका प्रकाशन किया जा रहा है।
कुश जयंती मनाने पर भी विचार किया जा रहा है। उसकी तिथि की घोषणा बाद मे की जाएगी। समाज मे आपसी सहयोग और मेल-मिलाप बढ़ाने पर जोर दिया गया। उपस्थित लोगों मे से तीन सदस्य आर एस मौर्य ने रु. 51000/- मनोज कुमार सिंह ने 21000/- अखिलेश कुमार मेहता ने 25000/ सहयोग राशि देने की घोषणा की। बैठक मे कुशवाहा संघ के अध्यक्ष शिव कुमार भक्त, सचिव रामकुमार सिंह, सह सचिव रामानंद भक्त के साथ अनूप कुमार सिंह, नवल किशोर प्रसाद, डॉ टी. एन. वर्मा(अधिकारी टाटा स्टील), रमेश कुमार(डी. एस. पी. सराइकेला), आर. एस. मौर्य(रिलायंस ट्रांसपोर्ट), भीम कुमार, सतीश कुमार(सृष्टि डिजाइनर), अखिलेश कुमार(माइनिंग कॉन्ट्रैक्टर), मनोज कुमार(मेहता ट्रांसपोर्ट), विजय कुमार(कॉन्ट्रैक्टर, टाटा कंपनी), एस पी मौर्य(पूर्व सेना अधिकारी), देवेन्द्र प्रसाद कुशवाहा(व्यवसायी) एवं कुशवाहा कार्यकारिणी समिति के सभी सदस्य उपस्थित थे।