नई दिल्ली
भारत ने विश्व खेल जगत में एक नई मिसाल कायम की है। लगातार दूसरे वर्ष (2023 और 2024) तक भारत ने विश्व तीरंदाज़ी रैंकिंग में नंबर दो स्थान हासिल किया है. भारतीय तीरंदाज़ी संघ के प्रेजिडेंट अर्जु न मुंडा ने कहा है किय ह उपलब्धि केवल खेल जगत में भारत की श्रेष्ठता का प्रमाण नहीं है, बल्कि नए भारत के अनुशासन, आत्मविश्वास और अदम्य जज़्बे का प्रतीक भी है। उन्होंने कहा कि
इस सफलता का श्रेय हमारे तीरंदाज़ों की प्रतिभा, कठिन परिश्रम और दृढ़ संकल्प को जाता है।
Archery Association of India ने इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा:
“यह गौरव हर भारतीय का है। हमारे खिलाड़ियों ने विश्व मंच पर भारत का परचम लहराया है। आने वाले समय में हम और भी ऊँचाइयों को छुएँगे।”