भारतीय महिला टीम ने रविवार को दक्षिण अफ्रीका को हराकर महिला विश्व कप का खिताब अपने नाम किया। भारत ने पहली बार विश्व कप जीता है। वहीं महिला क्रिकेट को 25 साल बाद नया चैंपियन मिला है।
भारतीय टीम ने महिला वनडे विश्व कप 2025 के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 298 रन बनाए। नवी मुंबई में भारत की ओर से शेफाली वर्मा ने सर्वाधिक 87 रन बनाए। शेफाली ने वनडे में अपनी सर्वश्रेष्ठ पारी के दौरान सात चौके और दो छक्के लगाये। दीप्ति शर्मा ने 58 रन की पारी खेली। दक्षिण अफ्रीका के लिए अयाबोंगा खाका ने तीन, जबकि नोनकुलुलेको मलाबा, नाडिन डि क्लर्क और चोले ट्रॉयोन ने एक-एक विकेट झटके।
299 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम ने अच्छी शुरुआत की है। ब्रिट्स 23 के स्कोर पर रन आउट हुईं। बॉश बिना खाता खोले पवेलियन लौटीं। लुस 31 गेंद में 25 रन बनाकर आउट हुईं। शेफाली ने उन्हें पवेलियन भेजा। मरिजान काप 5 गेंद में चार रन ही बना सकीं। दीप्ति ने जाफ्ता को आउट किया। उन्होंने 16 रन बनाए। डर्कसन 37 गेंद में 35 रन बनाकर आउट हुईं। कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट 98 गेंद में 101 रन बनाकर आउट हुईं। अमनजोत कौर ने उनका शानदार कैच लपका। ट्रयॉन 8 गेंद में नौ रन ही बना सकीं। डि क्लार्क और खाका क्रीज पर मौजूद हैं।
पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 104 रन की साझेदारी हुई। स्मृति ने 58 गेंद में 45 रन बनाए। शेफाली वर्मा ने शतक लगाने का मौका गंवाया। शेफाली ने 78 गेंद में 87 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में सात चौके और दो छक्के लगाए। पिछले मैच में शतक लगाने वाली जेमिमा 37 गेंद में 24 रन ही बना सकीं। कप्तान हरमनप्रीत कौर 29 गेंद में 20 रन बनाकर क्लीन बोल्ड हुईं। अमनजोत ने 14 गेंद में 12 रन बनाए। ऋचा घोष ने 34 रन बनाए। दीप्ति शर्मा 58 के स्कोर पर रन आउट हुईं।
