राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हरिवंश को राज्यसभा के लिए नामित किया है। वह इससे पहले दो बार राज्यसभा के सदस्य रह चुके हैं। दोनों बार जदयू ने उन्हें बिहार से राज्यसभा भेजा था। इस बार जदयू ने नीतीश कुमार को राज्यसभा का सदस्य बनाया है।
हरिवंश ने
अपने पिछले कार्यकाल में राज्यसभा के उपसभापति के तौर पर काम किया। उनका यह कार्यकाल नौ अप्रैल को ही खत्म हुआ था। शुक्रवार दस अप्रैल को ही राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें राज्यसभा के लिए नामित कर दिया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पूर्व CJI रंजन गोगोई के रिटायर होने के बाद खाली हुई सीट पर उन्हें राज्यसभा के सदस्य के तौर पर नॉमिनेट किया गया है।