जमशेदपुर एसओएफ ( द वर्ल्ड बिगेस्ट ओलंपियाड्स २०२५-२६) इंटरनेशनल इंग्लिश ओलंपियाड में
कक्षा नौ की श्रेणी में ज्ञानेश पाठक ने लोयोला स्कूल (सीनियर सेक्शन) जमशेदपुर की ओर से *जोन रैंक २* *सिल्वर मेडल, इंटरनेशनल रैंक ३०७ और प्राइज मनी २५०० रुपया* प्राप्त किये. जमशेदपुर में सर्वश्रेष्ठ होने पर ज्ञानेश को ६० में ३८ अंक आए. ज्ञानेश लोयोला स्कल का अत्यंत ही मेधावी छात्र है. अभी तक इसने विभिन्न प्रतियोगिताओं में इसके पूर्व 3 अलग-अलग स्वर्ण पदक प्राप्त किए हैं. एसओएफ इंटरनेशनल जनरल नॉलेज अवार्ड, एसओएफ नेशनल साइंस अवार्ड के अलावे लोयोला स्कल में आयोजित नाटक संबंधित कला प्रति स्पर्धा में ज्ञानेश ने स्वर्ण पदक हासिल किए हैं. ज्ञानेश आदित्यपर निवासी टाटा स्टील अधिकारी उदय शंकर पाठक एवं श्रीमती (असिस्टेंट प्रोफेसर -जमशेदपुर विमेंस विश्वविद्यालय) डॉ सुप्रिया लक्ष्मी मिश्रा के पुत्र हैं. प्रख्यात ज्योतिषविद और अवकाश प्राप्त रेल अधिकारी य् पी मिश्रा ज्ञानेश के नाना है।
