कोलकाता में हुए खेलो इंडिया ईस्ट जोन आर्चरी प्रतियोगिता में किरीबुरू के तीरंदाज गोरबारी सोय व अंशिका ने जीता कांस्य पदक

गुवा संवाददाता।कोलकत्ता के साई स्टेडियम में आयोजित 2nd खेलो इंडिया ईस्ट जोन आर्चरी प्रतियोगिता में सेल की किरीबुरु खदान प्रबंधन द्वारा संचालित एकलव्य आर्चरी अकादमी की युवा तीरंदाज गोरबारी सोय ने सब-जूनियर वर्ग में कांस्य पदक तथा अंशिका कुमारी सिंह ने जूनियर वर्ग में कांस्य पदक जीता।इस बात कि जानकारी उनके कोच सह पूर्व अन्तर्राष्ट्रीय तीरंदाज राजेन्द्र गुईया ने दी। दोनों की सफलता पर किरीबुरु के सीजीएम कमलेश राय, महाप्रबंधक नवीन कुमार सोनकुशरे आदि ने शुभकामनाएं दी है।कोच राजेन्द्र गुईया ने बताया की दोनों तीरंदाज अगले माह होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेंगी।

Share this News...