बिहार की नई वोटर लिस्ट: 65 लाख नाम कटे, किस जिले में कितने कम हुए मतदाता, देखें Full List

चुनाव आयोग के बिहार में वोटर लिस्ट रिवीजन के पहले चरण के आंकड़े के अनुसार, कुल मतदाताओं की संख्या घटकर 7.24 करोड़ रह गई है, जबकि पहले यह आंकड़ा 7.89 करोड़ था.यानी करीब 66 लाख मतदाताओं के सूची से हटाए गए हैं.

  • बिहार में SIR के बाद ड्रॉफ्ट वोटर लिस्ट जारी की गई जिसमें लाखों मृत और प्रवासी वोटरों के नाम हटाए गए हैं.
  • निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के अनुसार बिहार में करीब छियासठ लाख वोटरों के नाम ड्रॉफ्ट वोटर लिस्ट से कटे हैं.
  • गोपालगंज जिले से तीन लाख से अधिक मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए हैं.

: बिहार में वोटर लिस्ट रिवीजन के बाद ड्रॉफ्ट वोटर लिस्ट जारी कर दी गई है. निर्वाचन आयोग द्वारा चलाए गए गहन विशेष पुनरीक्षण (SIR) के बाद इस लिस्ट को तैयार किया गया है. पुनरीक्षण के दौरान पूरे राज्य में BLO ने घर-घर जाकर वोटरों की जांच की. जिसके बाद लाखों मृत और प्रवासी वोटरों की जानकारी सामने आई. निर्वाचन आयोग ने जांच के बाद लाखों वोटरों का नाम ड्रॉफ्ट वोटर लिस्ट से हटा दी है. दावा-आपत्ति के लिए एक महीने का समय दिया गया है. एक महीने की समय सीमा पूरा होने के बाद फाइनल वोटर लिस्ट जारी होगी. जिससे राज्य के आगामी सभी चुनावों में वोटर अपने मत का उपयोग करेंगे.

बिहार में 65.64 लाख वोटरों के नाम कटे

निर्वाचन आयोग द्वारा वेबसाइट पर जारी की गई बिहार की ड्रॉफ्ट वोटर लिस्ट से यह जानकारी मिली है कि SIR प्रक्रिया के दौरान बिहार में करीब 65.64 लाख वोटरों के नाम कटे. चुनाव आयोग के बिहार में वोटर लिस्ट रिवीजन के पहले चरण के आंकड़े के अनुसार, कुल मतदाताओं की संख्या घटकर 7.24 करोड़ रह गई है, जबकि पहले यह आंकड़ा 7.89 करोड़ था. यानी करीब 65.64 लाख मतदाताओं के सूची से हटाए गए हैं.

 

जिला पहले अब कितने नाम कटे
पश्चिम चंपारण 2760990 2569614 191376
पूर्वी चंपारण 3689848 3373055 316793
शिवहर 324095 295929 28166
सीतामढ़ी 2627133 2382171 244962
मधुबनी 3376790 3024245 352545
सुपौल 1640664 1512457 128207
अररिया 2082486 1924414 158072
किशनगंज 1231910 1086242 145668
पूर्णिया 2268431 1994511 273920
कटिहार 2229063 2044809 184254
मधेपुरा 1432119 1334043 98076
सहरसा 1391674 1260078 131596
दरभंगा 3003167 2799852 203315
मुजफ्फरपुर 3486215 3203370 282845
गोपालगंज 2055845 1745482 310363
सीवान 2609314 2387603 221711
सारण 3134108 2860885 273223
वैशाली 2674245 2448292 225953
समस्तीपुर 3145370 2861415 283955
बेगूसराय 2245144 2077388 167756
खगड़िया 1216202 1136651 79551
भागलपुर 2400414 2155802 244612
बांका 1547863 1430517 117346
मुंगेर 1050149 975222 74916
लखीसराय 782424 733600 48824
शेखपुरा 511468 485212 26256
नालंदा 2316081 2177576 138505
पटना 5047194 4651694 395500
भोजपुर 2221986 2031154 190832
बक्सर 1351861 1264216 87645
कैमूर (भभुआ) 1216081 1142141 73940
रोहतास 2296423 2140273 156148
अरवल 541748 511568 30180
जहानाबाद 834402 781313 53089
औरंगाबाद 1927443 1767463 159980
गया 3147156 2901493 245663
नवादा 1812248 1685798 126450
जमुई 1340090 1248208 91882

इस लिस्ट के अनुसार बिहार में कुल वोटर की संख्या पहले 7 करोड़ 89लाख 69 हजार 844 थी. जो अब घट कर 7 करोड़ 24 लाख 5 हजार 756 रह गई है. ऐसे में निर्वाचन आयोग के वोटर लिस्ट पुनरीक्षण के पहले चरण में बिहार में कुल 65 लाख 64 हजार 75 वोटरों के नाम कटे.

किस जिले में कितने वोटरों के नाम कटे

किशनगंज में 1,45,913 वोटरों के नाम कटे.
सहरसा में करीब 1.31 लाख वोटरों के नाम कटे.
खगड़िया में 79,551 मतदाताओं के नाम कटे.
सारण में 2.73 लाख वोटर्स के नाम कटे.
शेखपुरा में 26,256 वोटर्स के नाम कटे.
बक्सर में 87,645 वोटर्स के नाम कटे.
सुपौल में 1 लाख 28 हजार 207 वोटर्स के नाम कटे.
भागलपुर में कुल 2 लाख 44 हजार 612 मतदाताओं के नाम कटे हैं.
पश्चिम चंपारण में 1,91,376 वोटर्स के नाम कटे.
गोपालगंज में 3 लाख 7 हज़ार 361 वोटरों के नाम कटे.
मुजफ्फरपुर में 2 लाख 82 हज़ार 845 वोटरों के नाम कटे.

पहले और अब के कुल वोटरों के जरिए मतदाता घटने का आंकड़ा 

  • गोपालगंज में पहले कुल वोटरों की संख्या 20 लाख 55 हज़ार, 843 थी. लेकिन अब ड्रॉफ्ट सूची में यहां 17 लाख 48 हज़ार 482 वोटर रह गए है. ऐसे में यहां 3 लाख 7 हज़ार 361 वोटरों के नाम कटे
  • किशनगंज में पहले  12 लाख 31 हज़ार 910 वोटर थे. अब 10 लाख 86 हज़ार 242 रह गए है. ऐसे में यहां 1 लाख 45 हज़ार 668 लोगों के नाम कटे.
  • कटे.
  • भागलपुर जिल में पहले 24 लाख 414 वोटर थे. अब यहां 21 लाख 55 हजार 802 वोटर रह गए हैं. ऐसे में यहां 2 लाख 44 हजार 612 वोटरों के नाम हटाए गए.
  • मुजफ्फरपुर में पहले कुल वोटरों की संख्या 34 लाख 86 हज़ार 215 थी. अब यहां 32 लाख 3 हज़ार 370 रह गई है. ऐसे में यहां 2 लाख 82 हज़ार 845 वोटरों के नाम कटे.
  • बिहार के सबसे छोटे जिलों के रूप में जाने जाने वाले  शिवहर में पहले कुल वोटरों की संख्या 3 लाख 24 हज़ार थी. अब यहां 2 लाख 95 हजार वोटर रह गए है. ऐसे में शिवहर में कुल 29 हज़ार मतदाता के नाम हटाए गए.
Share this News...