फूड प्लाजा सिदगोड़ा में सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमिटी में पूजा पंडाल का उद्घाटन आज झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास एवं भाजपा के वरीय नेता अमरप्रीत सिंह काले द्वारा किया गया। साथ ही साथ नेता द्वय द्वारा भगवती का दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पांजलि दी गई। दोनों को मिथिला की सांस्कृतिक पहचान पाग,शाल, मां भगवती का स्मृति चिन्ह एवं बुके से अध्यक्ष मोहन ठाकुर, महासचिव धर्मेश कुमार झा, कोषाध्यक्ष राजेन्द्र कुमार कर्ण, कार्यकारी अध्यक्ष सदाशिव झा,सहायक महासचिव दिलिप झा, महावीर झा द्वारा सम्मानित किया गया। स्वागत भाषण अध्यक्ष मोहन ठाकुर, पूजा की विशेषता के वारे में महासचिव धर्मेश कुमार झा द्वारा कहा गया। अतिथि द्वय द्वारा मिथिलांचल की रीति-रिवाज, परम्परा एवं सांस्कृतिक धरोहर के रूप में मां भगवती की पूजा अर्चना के बारे में प्रशंसा की गई। एवं उपस्थित भक्त जनों एवं कमिटी के प्रति आभार व्यक्त किया एवं मैथिल समाज,जमशेदपुर के लोगो को दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं दी। उपस्थित सभी महिलाएं एवं पुरुष भक्तो को अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया। धन्यवाद ज्ञापन प्रमोद मिश्रा, एवं मंच संचालन कमिटी के संयोजक राजेश कुमार झा ने किया।
