सीतारामडेरा में अपराधी की गला दबाकर हत्या

जमशेदपुर 25 अगस्त सवांददाता: सीताराम डेरा में अपराधी चंदन गिरी की हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। उसका शव छाया नगर में  पाया गया है।गले में निशान पाए गए हैं ऐसा प्रतीत होता है कि रात में ही उसकी हत्या कर दी गई है। वह इंदिरा नगर ह्युम पाइप का रहने वाला था । छाया नगर में उसका ससुराल है अपने ससुराल आया हुआ था। चंदन गिरी ने प्रेम विवाह किया था । उसका अपराधी इतिहास रहा है कई मामलों में जेल जा चुका है.

घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने सीसीआर को दी।  सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर थाना प्रभारी आनंद मिश्रा दलबल के साथ पहुंचे और  शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है थाना प्रभारी क्या कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद यह साफ हो पाएगा की हत्या हुई या किसी अन्य कारण से मौत हुई है।

Share this News...