जमशेदपुर, 8 अगस्त (रिपोर्टर) : जॉली ग्रुप की ओर से होटल गंगा रिजेंसी में सावन महोत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं ने सावन के गीतों पर नृत्य व मनोरंजन का आनंद लिया. महोत्सव के दौरान कैंडल प्रतियोगिता, रैम्प वॉक और हाउसी सहित कई मनोरंजक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं. हरे रंग की साड़ी और पारंपरिक सावन श्रृंगार में सजी महिलाओं ने कार्यक्रम में आकर्षण बढ़ाया.
कार्यक्रम के अंत में पूनम सिंह को सावन क्वीन चुना गया. उन्हें क्राउन पहनाकर सम्मानित किया गया. पूनम सिंह ने सावन क्वीन चुने जाने पर खुशी जताते हुए इसे अपने लिए गर्व और खुशी का क्षण बताया. कार्यक्रम की संयोजक जॉली शुक्ला थीं. आयोजन को सफल बनाने में वंदना मिश्रा, प्रीति, श्वेता पाण्डेय, रूबी पाण्डेय और प्रीति कुमारी सहित अन्य महिलाओं का सराहनीय योगदान रहा.
