घाटशिला, 7 अगस्त (रिपोर्टर): घाटशिला महाविद्यालय में यूजी सेमेस्टर-1 (शैक्षणिक सत्र 2026-30) में सीटों की संख्या बढ़ाने की मांग को लेकर पिछले तीन दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों ने शुक्रवार को अपना आंदोलन समाप्त कर दिया.
छात्रों की मांग को स्थानीय विधायक सोमेश चंद्र सोरेन ने गंभीरता से लेते हुए राज्य के मंत्री सुदीप्तो सोनू को मांग पत्र सौंपा. मंत्री ने मामले पर त्वरित कार्रवाई करते हुए छात्रों की मांग स्वीकार कर ली. सरकार के निर्देश पर उच्च शिक्षा विभाग के निदेशक ने शुक्रवार को ही सीट वृद्धि संबंधी पत्र जारी कर दिया.देर शाम विधायक सोमेश चंद्र सोरेन एवं घाटशिला महाविद्यालय के प्राचार्य आर.के. चौधरी ने आंदोलनरत छात्रों को जूस पिलाकर उनका अनशन तुड़वाया। इसके साथ ही तीन दिनों से चल रहा छात्रों का आंदोलन समाप्त हो गया.छात्रों ने सीट वृद्धि की मांग पूरी होने पर सरकार, विधायक और महाविद्यालय प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई कि अब अधिक से अधिक विद्यार्थियों को महाविद्यालय में नामांकन का अवसर मिल सकेगा.
