मनोहरपुर  में वज्रपात से किशोर की मौत, बारिश से बचने के लिए खड़ा था पेड़ के नीचे 

 

मनोहरपुर: मनोहरपुर प्रखंड के रायकेरा गांव में गुरुवार सुबह वज्रपात (आकाशीय बिजली) की चपेट में आने से एक 15 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। मृतक की पहचान राज कलांदि के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, राज कलांदि सुबह शौच के लिए घर से बाहर गया था। इसी दौरान अचानक बारिश शुरू हो गई, जिससे बचने के लिए वह एक पेड़ के नीचे खड़ा हो गया। तभी तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली पेड़ के पास गिरी, जिसकी चपेट में वह आ गया। घटना के बाद परिजन उसे तत्काल मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर मनोहरपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल भेज दिया। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Share this News...