एनआईटी जमशेदपुर एवं बीए कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के बीच शैक्षणिक सहयोग हेतु  MoU पर हस्ताक्षर

 

जमशेदपुर, 18 जुलाई 2026: तकनीकी शिक्षा, अनुसंधान, नवाचार एवं कौशल विकास को नई दिशा प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए बीए कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (BACET), जमशेदपुर तथा National Institute of Technology Jamshedpur के बीच आज समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए।

इस समझौते का उद्देश्य दोनों संस्थानों के बीच शैक्षणिक सहयोग को सुदृढ़ करना, संयुक्त अनुसंधान, संकाय विकास, छात्र मार्गदर्शन, नवाचार, स्टार्टअप एवं उद्यमिता, कौशल विकास, इंटर्नशिप, औद्योगिक सहभागिता तथा ज्ञान एवं विशेषज्ञता के आदान-प्रदान को बढ़ावा देना है। इसके अंतर्गत संयुक्त सेमिनार, कार्यशालाएँ, सम्मेलन, शोध परियोजनाएँ तथा तकनीकी गतिविधियों का आयोजन भी किया जाएगा।

यह साझेदारी विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, व्यावहारिक अनुभव एवं अनुसंधान के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के साथ-साथ क्षेत्र में तकनीकी शिक्षा के स्तर को और अधिक सुदृढ़ करेगी।

दोनों संस्थानों के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों की उपस्थिति में डॉ गौतम सूत्रधार , निर्देशक एन आई टी जमशेदपुर और डॉ शिव कुमार सिंह, चेयरमैन बी ए कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, जमशेदपुर ने हस्ताक्षर किए! सम्पन्न हुए इस समझौते को भविष्य की एक महत्वपूर्ण एवं दूरदर्शी पहल माना जा रहा है। दोनों संस्थानों ने विश्वास व्यक्त किया कि यह सहयोग विद्यार्थियों, शिक्षकों तथा उद्योग-जगत के लिए नए अवसरों का मार्ग प्रशस्त करेगा।

Share this News...