अभिषेक बनर्जी के सांसद कार्यालय पर चला बुलडोजर, पांच मंजिला भवन गिराया गया

 लगे जय श्रीराम के नारे


कोलकाता:पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के आमतला में अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया गया है. इस दौरान तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के राष्ट्रीय महासचिव और डायमंड हार्बर से सांसद अभिषेक बनर्जी का पांच मंजिला सांसद कार्यालय को अवैध निर्माण के आरोप में धवस्त कर दिया गया है. 

भारी सुरक्षा के बीच चला अतिक्रमण अभियान

जानकारी के अनुसार, प्रशासन की टीम, पुलिस, केंद्रीय बल, दमकल विभाग, बीडीओ और बीएलआरओ के अधिकारी शनिवार की सुबह मौके पर पहुंचे. इसके बाद पूरे इलाके में बैरिकेडिंग की गई. इसके बाद तीन बुलडोजर की मदद से चरणबद्ध तरीके से भवन को गिराने की कार्रवाई की गई.

जय श्रीराम के नारे
जानकारी के मुताबिक, जैसे ही अभिषेक बनर्जी के सांसद ऑफिस को तोड़ने का काम शुरू हुआ। इलाके में बीजेपी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने खुशी मनाई और जय श्री राम के नारे लगाए। अमताला से बीजेपी विधायक अग्निश्वर नस्कर ने आरोप लगाया कि ऑफिस गैर-कानूनी तरीके से बनाया गया था। स्थानीय बीडीओ और BLRO ने भी मौके का दौरा किया है।

कब शुरू हुई कार्रवाई
यह कार्रवाई शनिवार सुबह शुरू हुई। पुलिस और केंद्रीय बलों ने बैरिकेड लगाकर ऑफिस को घेर लिया। इसके बाद दोपहर करीब 12 बजे प्रशासन तीन बुलडोजर लेकर आया और ऑफ़िस के सामने बने शेड को हटाना शुरू किया, जिसके बाद इमारत के सामने वाले हिस्से को भी तोड़ दिया गया।

क्यों हो रही कार्रवाई?

प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक, पांच मंजिला ऑफिस बिना मंजूर बिल्डिंग प्लान के गैर-कानूनी तरीके से बनाया गया था। इन आरोपों के बाद संबंधित पक्षों को नोटिस जारी किए गए और सुनवाई तय की गई। हालांकि, आरोप है कि सुनवाई के लिए कोई पेश नहीं हुआ। नतीजतन, ऑफिस को तोड़ने का फैसला लिया गया। प्रशासनिक सूत्रों का कहना है कि सभी कार्रवाई कानूनी प्रक्रिया के तहत की जा रही है।

Share this News...