जमशेदपुर 16 जुलाई संवाददाता: सीबीआई टीम ने कीतडीह मैं छापामारी है । सीबीआई की टीम 2 करोड रुपए साइबर क्राइम के तहत निकासी करने के मामले में एक युवक शरद को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई । जिसे न्यायालय में ट्रांसिट डिमांड करने के बाद ले जाने की बात सामने आ रही है । सीबीआई की टीम शरद के पास से कई दस्तावेज मोबाइल आदि जप्त कर अपने साथ ले गई । मालूम हो कि 2 दिन से सीबीआई पंजाब चंडीगढ़ और रांची से एक टीम पहुंची हुई थी । टीम के द्वारा कई स्थानों में छापामारी की गई है.
मामला यह है कि पंजाब चंडीगढ़ के रहने वाले बिजली विभाग के अवकाश प्राप्त एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के खाते से साइबर क्राइम के तहत 2 करोड रुपए की निकासी की गई है. इस संबंध में अवकाश प्राप्त एग्जीक्यूटिव इंजीनियर सुखविंदर सिंह मनन के द्वारा चंडीगढ़ में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया था इसी मामले में सीबीआई की टीम पंजाब चंडीगढ़ से शहर पहुंची हुई थी. जिसके पहले टुईलाडुगरी में राजदीप सिंह उर्फ अर्जुन सिंह के घर में भी छापामारी की थी। उससे सीबीआई की टीम में कई घंटे तक पूछताछ की कई दस्तावेजों की छानबीन की है जिसमें सिम उपयोग होने की बात सामने आ रही है पूछताछ के बाद सीबीआई की टीम ने एक नोटिस देकर राजदीप को छोड़ दिया था. मिली जानकारी के अनुसार सीबीआई की टीम ने नायडू बिल्डिंग स्थित एक घर पर छापामारी की शरद नामक युवक को हिरासत में लेकर कई घंटे तक पूछताछ की थी शरद ने अपना मोबाइल टॉयलेट में फेंक दिया था टीम के द्वारा घंटे पूछताछ के बाद घर की एक-एक सामान की तलाशी ली और टॉयलेट से मोबाइल समेत अन्य दस्तावेज जप्त किए । सीबीआई टीम शरद को साथ लेकर चली गयी है। जिसके पूरे मामले में संलिपिता पाई गई है और भी कई ठिकाना पर छापा मारी की सूचना है। बताया जाता है कि शरद का भी साइबर क्राइम से साथ संबंध है सीबीआई की टीम पूरे मामले की तहकीकात कर रही है अवकाश प्राप्त बिजली विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर मनन डिजिटल अरेस्ट के झांसा में आने से साइबर अपराधियों के शिकार बने हैं।
