सिरफिरे युवक ने की वृद्धा की पीटपीट कर हत्या,आरोपी गिरफ्तार

कोवाली थाना के कुंदुरकोचा का मामला,
पोटका : कोवाली थाना क्षेत्र के नारदा पंचायत अंतर्गत कुंदुरकोचा गाँव मे सोमवार की सुबह एक दिल दहलाने वाला मामला प्रकाश में आया है यहां गाँव के ही एक सिरफिरे युवक ने एक वृद्ध महिला की पत्थर से कूच कुछ कर हत्या कर दी है .इस संबंध में मिली जानकारी अनुसार गाँव की 75 वर्षीय वृद्ध महिला बुस्की मुर्मू अपने घर से सुबह जंगल की ओर महुआ चुनने जा रही थी इसी दौरान गाँव के ही राम सरदार ने बस्ती के बाहर उस पर पत्थर से हमला कर दिया जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई घटना के बाद ग्रामीणों ने ही उसे पकड़ लिया और घटना की सूचना कोवाली पुलिस को दी .कोवाली पुलिस घटनास्थल पर पहुंच शव एवं आरोपी को अपने कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है .इधर ग्रामीणों के अनुसार राम सरदार विगत कुछ दिनों से मानसिक असंतुलन में था इसी कारण उन्होंने घटना को अंजाम दिया है पुलिस घटना के विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है .

Share this News...