नामदा बस्ती में अड्डा बाजी का विरोध करने पर युवक के घर पर फायरिंग

 

जमशेदपुर 25 मई संवाददाता: गोलमारी थाना अंतर्गत नामदा बस्ती में आज रात अड्डा बाजी
और नशा का विरोध करने पर अमन सिंह के घर पर अपराधी विक्की बच्चा उर्फ पंडित  दो राउंड फायरिंग करने के बाद फरार हो गया। जाते-जाते घर वालों को धमकी भी देख गया है घटनास्थल से पुलिस ने धोखा भी बरामद किया है परिवार वालों ने बताया कि घर के बाहर मां राज कौर बैठी थी तभी मोटरसाइकिल पर सवार होकर पंडित पहुंच गोली चलाने के बाद भाग गया.पंडित उदय चौधरी हत्याकांड में जेल जा चुका है अभी जेल से छूटा है परिवार वालों का यह भी कहना है कि उनके बेटे को बिगड़ने का काम कर रहा था जिसके लिए बेटे को उसके साथ रहने के लिए मना भी किया था पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Share this News...