Tata Motors : Grade Revision के बाद कंपनी पर 192 करोड़ का अतिरिक्त भार

  • जमशेदपुर : टाटा मोटर्स के जमशेदपुर प्लांट में हाल ही में हुए ग्रेड रिवीजन ऐतिहासिक बताया गया। कर्मचारियों में भी उत्साह है। लेकिन ग्रेड रिवीजन के बाद कंपनी को अगले चार साल में कर्मचारियों के वेतन पर लगभग 192 करोड़ का अतिरिक्त भार पड़ेगा. यह भार कंपनी में कार्यरत मैनपावर के आधार पर है.
    केवल अप्रैल माह में ही कंपनी पर 26.58 करोड़ का अतिरिक्त भार पड़ेगा, क्योंकि इस माह से कर्मचारियों को बढ़ा हुआ वेतन मिलेगा. यही नहीं सारे कर्मचारियों को इस माह एकमुश्त 25 हजार रूपए की राशि भी मिलेगी, जिसपर लगभग 18.13 करोड़ रूपए लगेगा. इसके अलावा इस माह बाकी बचे 650 बाई सिक्सकर्मियों के वेतन में भी 5 हजार रूपए की बढ़ोतरी हो जाएगी. मई माह से केवल 19750 का 55 फीसदी हिस्सा 10862 रूपए वेतन के साथ मिलेगा. वित्तीय वर्ष 2027 से कर्मचारियों के वेतन पर ऐसे वित्तीय बोझ बढ़ेगा. कंपनी के 7321 स्थायी कर्मचारियों के वेतन में चार साल में 19750 रुपये की कुल बढ़ोतरी होगी. इस बढ़ोतरी का 55 प्रतिशत हिस्सा अप्रैल माह में + एकमुश्त 25,000 रुपये और 650 टेम्परेरी कर्मचारियों को 5,000 रुपए मिलेंगे.
Share this News...