टाटा पिगमेंट के कर्मचारियों को 17.44 प्रति. बोनस,अधिकतम 71,069 रु और न्यूनतम 56,058 रु प्राप्त होंगे

 

जमशेदपुर : टाटा पिगमेंट्स वर्कर्स यूनियन और टाटा पिगमेंट्स मैनेजमेंट ने वार्षिक बोनस 2024-2025 का सौहार्दपूर्ण समझौता किया. इस समझौते के तहत कुल 47 लाख 50 हज़ार रुपये की राशि बोनस के रूप में कर्मचारियों के बीच वितरित की जाएगी.
इसमे कर्मचारियों को अधिकतम 71,069 रुपये और न्यूनतम 56,058 रुपये प्राप्त होंगे. इस तरह लोगो को लगभग 17.44 प्रतिशत की राशि मिलेगी. बोनस की राशि कर्मचारियों के खाते में 16 सितंबर तक पहुंच जाएगी. यह राशि 95 लोगों के बीच वितरित की जाएगी.
इस समझौते में मैनेजमेंट की ओर से टाटा पिगमेंट्स के प्रबंध निदेशक अनिल कुमार सिंह हरषाना, मुख्य कारखाना प्रबंधक के एम महाराजा, प्रमुख वितीय अधिकारी दिनेश अग्रवाल, मुख्य मानव संसाधन पदाधिकारी अंकिता केविन नटाल और अतुल कुमार शर्मा ने हस्ताक्षर किए तथा यूनियन की ओर से यूनियन अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह, उपाध्यक्ष कुलबीर सिंह, सत्यानारायण रॉव, सह सचिव कमलेश कुमार शर्मा, अनिल प्रसाद, कोषाध्यक्ष भुनेश्वर राम और श्रीमती पायो ने हस्ताक्षर किये.

Share this News...