हथियार समेत अन्य सामान बरामद
बोकारो
बोकारो पुलिस ने झुमरा पहाड़ में नक्सलियों से हुए मुठभेड़ में दो नक्सली को मार गिराया है तथा हथियार समेत अन्य सामान भी बरामद हुआ है प्राप्त जानकारी के अनुसार।
पुलिस को जानकारी मिली थी कि नक्सली। का दस्ता घूम रहा है .सूचना
आलोक में नक्सलियों सूचना प्राप्त हुई कि गोमिया थानान्तर्गत बिरहोरडेरा के जंगली क्षेत्र में भाकपा (माओवादी) के शीर्ष नेता सहदेव सोरेन उर्फ अनुज उर्फ परवेश सोरेन CCM एवं बिरसेन उर्फ चंचल उर्फ रघुनाथ हेम्ब्रम उर्फ काना SAC सदस्य के सशस्त्र दस्ता द्वारा कोई बड़ी घटना का अंजाम देने की फिराक में है। उक्त प्राप्त सूचना के आलोक पर संयुक्त बलों यथा कोबरा-209 बटालियन एवं बोकारो पुलिस के द्वारा बोकारो जिला के गोमिया थाना अंतर्गत बिरहोरडेरा के जंगली क्षेत्र में एक विशेष संयुक्त सर्च अभियान चलाया गया। आज दिनांक सुबह लगभग 6 बजे माओवादियों के दस्ते द्वारा अंधाधुध पुलिस पार्टी पर फायरिंग किया गया। आत्मरक्षार्थ में पुलिस पार्टी द्वारा फायरिंग किया गया। फायरिंग बन्द होने के पश्चात् सर्च के दौरान एक व्यक्ति नक्सली वर्दी पहने हुए एवं एक सादे लिबास पहने व्यक्ति का शव पाया गया। नक्सली वर्दी पहने व्यक्ति की पहचान कुंवर मांझी उर्फ सहदेव मांझी उर्फ सदे पे० करमा मांझी, ग्राम बिरहोरडेरा, थाना गोमिया, जिला बोकारो, जो पाँच लाख इनामी नक्सली के रूप में हुई एवं सादे लिबास में बरामद शव अज्ञात व्यक्ति का होना प्रतीत हो रहा है। अज्ञात व्यक्ति का पहचान किये जाने की दिशा में अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। उल्लेखनीय है कि मृत नक्सली कुंवर मांझी उर्फ सहदेव मांझी एवं उक्त दस्ता के अन्य सदस्य दिनांक-21.04.2025 को नक्सली एवं पुलिस मुठभेड के दौरान भी शामिल थे।
इस मुठभेड़ में कोबरा 209 बटालियन के एक जवान प्रानेश्वर कोच, पता-कोकराझार, असम को गोली लगने से शहीद हो गये।
प्रारंभिक जांच में 02 मृत व्यक्ति का शव बरामद किया गया है, जिसमें में से एक की पहचान निम्न रूप से हुई है :-
1. माओवादी SZC सदस्य कुंवर मांझी उर्फ सहदेव मांझी उर्फ सदे पे० करमा मांझी, ग्राम बिरहोरडेरा, थाना गोमिया, जिला बोकारो, जो पाँच लाख इनामी माओवादी। 2. अज्ञात व्यक्ति,। सर्च अभियान अभी जारी है।
– बरामद सामानों की विवरणीः-
1. AK-47 राईफल
01 (अद्द) अद्द
2. AK-47 मैगजीन (राउण्ड के साथ) –
01 (एक) अद्द
3. अन्य दैनिक सामग्री