रांची ग्रामीण कार्य विभाग(आरईओ) के 15 इंजीनियरों का स्थानांतरण किया गया है। लेकिन इस तबादले में एक चर्चा में है। जारी तबादले कीसूची में चक्रधरपुर के कार्यपालक अभियंता चंदन कुमार (3) नाम के इंजीनियर अपने से 12 साल सीनियर इंजीनियर का बॉस बन गया है. विभाग द्वारा तबादले से संबंधित अधिसूचना जारी करने के बाद से यह तबादला कई कारणों से चर्चा में है.
जुलाई 2025 के पहले सप्ताह में इंजीनियरों का तबादला चर्चा का विषय बना हुआ है.
विभाग ने कुल 14 इंजीनियरों के तबादले का आदेश जारी किया है. इसमें कार्यपालक अभियंता चंदन कुमार(3) को चक्रधरपुर से स्थानांतरित करते हुए कार्यपालक अभियंता रांची के पद पर पदस्थापित किया गया है. इसके अलावा चंदन कुमार को मुख्य अभियंता के सचिव (प्रावैधिकी) का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. सचिव प्रावैधिकी का पद अधीक्षण अभियंता का है. विभाग ने खूंटी के कार्यपालक अभियंता सुशील कुमार झा को मुख्य अभियंता कार्यालय में कार्यपालक अभियंता मॉनिटरिंग के पद पर पदस्थापित किया है.
इस तरह मुख्य अभियंता कार्यालय में चंदन कुमार(3) और सुशील कुमार झा दोनों को ही पदस्थापित किया गया है. चंदन कुमार 2013 बैच के सहायक अभियंता हैं. सुशील कुमार 2001 बैच के सहायक अभियंता हैं. मुख्य अभियंता कार्यालय में सचिव प्रावैधिकी का पद अधीक्षण अभियंता स्तर का है. इस तरह चंदन कुमार अपने से 12 साल सीनियर सुशील कुमार झा के बॉस बन बैठे हैं.
मुख्य अभियंता कार्यालय में चंदन कुमार को अधीक्षण अभियंता स्तर की कुर्सी मिलने की वजह से वह 2007 बैच के कई सहायक अभियंताओं के भी बॉस बन गये हैं. चंदन कुमार के अधीन होने वाले 2007 बैच के सहायक अभियंताओं में अशोक कुमार,नीरज कुमार मिश्र, राजेश रजक, राज कुमार टोप्पो सहित अन्य का नाम लिया जाता है. इससे पहले के तबादले और अतिरिक्त प्रभार काफी चर्चित रहे हैं.
अभियंता श्रवण कुमार का पदस्थापन और अतिरिक्त प्रभार उसमें से एक हैं. श्रवण कुमार बोकारो के कार्यपालक अभियंता के पद पर पदस्थापित है. वह गिरिडीह कार्य प्रमंडल के अधीक्षण अभियंता और ग्रामीण कार्य विभाग रांची के मुख्य अभियंता के अतिरिक्त प्रभार में हैं. यानी कार्यपालक अभियंता से मुख्य अभियंता तक खुद ही है.
ग्रामीण कार्य विभाग के इंजीनियरों के तबादले का ब्योरा
नाम कहां थे कहां गये
अशोक कुमार,कार्यपालक अभियंता कार्यपालक अभियंता मोनिटरिंग,अभियंता प्रमुख कार्यालय कार्यपालक अभियंता डालटेनगंज
विशाल खलखो,कार्यपालक अभियंता कार्यपालक अभियंता डालटेनगंज कार्यपालक अभियंता चक्रधरपुर
चंदन कुमार(3), कार्यपालक अभियंता कार्यपालक अभियंता चक्रधरपुर कार्यपालक अभियंता रांची, अतिरिक्त प्रभार सचिव प्रावैधिकी, मुख्य अभियंता
नीरज कुमार मिश्र,कार्यपालक अभियंता कार्यपालक अभियंता, रागमढ़ कार्यपालक अभियंता ,जमशेदपुर
राजेश रजक, कार्यपालक अभियंता कार्यपालक अभियंता,जमशेदपुर कार्यपालक अभियंता, क्वालिटी कंट्रोल, डालटेनगंज
सुशील कुमार झा, कार्यपालक अभियंता कार्यपालक अभियंता, खूंटी कार्यपालक अभियंता, मोनिटरिंग, मुख्य अभियंता कार्यालय
धर्मेंद्र किशोर सिंह,कार्यपालक अभियंता कार्यपालक अभियंता,मोनिटरिंग, मुख्य अभियंता कार्यालय कार्यपालक अभियंता, खूंटी
एतवारी मंडल, कार्यपालक अभियंता कार्यपालक अभियंता, गोड्डा कार्यपालक अभियंता, पाकुड़
विनोद कुमार, कार्यपालक अभियंता कार्यलापक अभियंता, क्वालिटी कंट्रोल, दुमका कार्यपालक अभियंता, रामगढ़
प्रयाग कुमार सिंह, कार्यपालक अभियंता कार्यपालक अभियंता, पाकुड़ कार्यपालक अभियंता, धनबाद
सिंगेश्वर मंडल, कार्यपालक अभियंता तकनीकी सलाहकार, अधीक्षण अभियंता, दुमका कार्यपालक अभियंता, गोड्डा, पूर्व पद अतिरिक्त प्रभार
राज कुमार टोप्पो, कार्यपालक अभियंता कार्यपालक अभियंता,जे.एस.आर.आर.डी.ए
कार्यपालक अभियंता, क्वालिटी कंट्रोल,दुमका
जैनेंद्र कुमार कार्यपालक अभियंता, जे.एस.आर.आर.डी.ए तकनीकि सलाहकार,अधीक्षण अभियंता, हजारीबाग
विनय कुमार सिन्हा,कार्यपालक अभियंता तकनीकी सलाहकार,अधीक्षण अभियंता कार्यालय,पलामू तकनीकी सलाहकार,अधीक्षण अभियंता,रांची