आईपीएस ऑफिसर का तबादला, जानें कौन कहां गए
रांची झारखंड में भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 24 अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है. संचार एवं तकनीकी सेवा के अपर पुलिस महानिदेशक आरके मलिक को अगले आदेश तक अपर पुलिस महानिदेशक (मुख्यालय) बनाया गया है. वह अपने कार्यों के साथ-साथ अगले आदेश तक पुलिस महानिदेशक संचार एवं तकनीकी सेवाएं के अतिरिक्त प्रभार में भी रहेंगे.
पुलिस महानिरीक्षक (प्रोविजनल) को विशेष शाखा का पुलिस महानिरीक्षक बना दिया गया है. उनके पास पहले से इस विभाग का अतिरिक्त प्रभार था. भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी झारखंड) के पुलिस महानिरीक्षक पंकज कंबोज को आईजी (प्रोविजनल) बना दिया गया है.
पलामू प्रक्षेत्र के आईजी राजकुमार लकड़ा का ट्रांसफर झारखंड सशस्त्र पुलिस रांची में कर दिया गया है. वह झारखंड सशस्त्र पुलिस रांची के पुलिस महानिरीक्षक बनाए गए हैं. पुलिस महानिरीक्षक रेल नरेंद्र कुमार सिंह का ट्रांसफर करते हुए उन्हें पलामू प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक बना दिया गया है. वह अपने कार्यों के साथ अगले आदेश तक पुलिस महानिरीक्षक रेल के अतिरिक्त प्रभार में भी रहेंगे.कोल्हान क्षेत्र के डीआईजी अजय लिंडा को गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवाएं रांची का पुलिस उप-महानिरीक्षक बना दिया गया है. मनोज रतन चौथे, जो अभी स्पेशल ब्रांच रांची के पुलिस उप-महानिरीक्षक
हैं, का तबादला करते हुए उन्हें कोल्हान का पुलिस उप-महानिरीक्षक बना दिया गया है.
पुलिस उप महानिरीक्षक रेल का तबादला स्पेशल ब्रांच रांची में कर दिया गया है. स्पशल ब्रांच के डीआईजी (एसआईबी) शैलेंद्र प्रसाद वर्णवाल को एसीबी रांची का डीआईजी बना दिया गया है. वहीं, गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवाएं के डीआईजी वाईएस रमेश का ट्रांसफर करते हुए उन्हें डीआईजी (बजट) बना दिया गया है.
पदस्थापना के लिए प्रतीक्षारत पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार अग्रवाल को रांची का ट्रैफिक एसपी बना दिया गया है. वहीं, पदस्थापन के लिए प्रतीक्षारत एसपी प्रवीण पुष्कर को रेल पुलिस अधीक्षक जमशेदपुर के पद पर पदस्थापित किया गया है. स्पेशल ब्रांच के एसपी शंभू कुमार सिंह को गुमला का एसपी बना दिया गया है.सरायकेलाखरसांवा के एसपी विमल कुमार को रामगढ एसपी और रांची के ग्रामीण एसपी मनीष टोप्पो को सरायकेला खरसांवा का एसबी बनाया गया है।
