चक्रधरपुर।
कराईकेला थाना क्षेत्र के नकटी गांव के आगे एनएच 75 (ई) में सड़क दुर्घटना होने से एक मजदूर की मौत हो गई। जबकि नचलदा गांव मुंडा गंभीर रुप से घायल हो गया है। जानकारी के अनुसार कराईकेला के भरनडिया गांव के मजदूर सुखराम बोयपाई(40) की मौत हो गई है। सोनुवा प्रखंड के नचलदा गांव के मुंडा रामेश्वर दिग्गी सोनुवा में आयोजित मानकी मुंडा की बैठक में शामिल होने के बाद बाईक से ससुराल हुडंगदा पंचायत के टेंटाईपदा बागुन बोदरा के घर लौट रहा था। तभी नकटी के आगे साईकिल सवार भरनडिया निवासी सुखराम बोयपाई के साथ दुर्घटना हो गया। इस दुर्घटना में दोनों को गंभीर चोंटे आई। अनुमंडल अस्पताल में इलाज के दौरान चिकित्सकों ने मजदूर सुखराम बोयपाई को मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर रुप से घायल मुंडा रामेश्वर दिग्गी को बेहतर इलाज को बेहतर कर दिया। दुर्घटना के दोनों घायलों को कराईकेला पुलिस इलाज को अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया था।
दूसरी और एक अन्य घटना में प्रभात खलखो के बाइक से गिरने से घायल होने की खबर है इनका इलाज भी अनुमंडल अस्पताल में चल रहा है