मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि कोरोना से लड़ने के लिए लॉकडाउन की अवधि का बढ़ना जरूरी है। हमें इसका सख्ती से पालन करना है। झारखण्ड सरकार राज्य में सामाजिक सुरक्षा सुदृढ़ करने के साथ बाहर रह रहे श्रमिक भाईयों-बहनों के लिए भी डीबीटी के माध्यम से जल्द मदद पहुंचाने हेतु काम कर रही है। सुरक्षित रहें, अफवाहों पर ध्यान न दें।
*★भारत रत्न’ बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर जी को नमन*
मुख्यमंत्री ने वंचितों और शोषितों को सामाजिक समरूपता के लिए बल देने वाले संविधान निर्माता ‘भारत रत्न’ बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन किया है।
