हेमंत होंगे महागठबधंन के सीएम उम्मीदवार झामुमो 43, कांग्रेस 31 और राजद 7 सीटों पर लड़ेगी

रांची ,8 नवंबर (ईएमएस): झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए महागठबंधन ने सीटों की घोषणा कर दी है। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) 43, कांग्रेस 31 और राजद (राष्ट्रीय जनता दल) 7 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। झामुमो के हेमंत सोरेन महागठबंधन के मुख्यमंत्री उम्मीदवार होंगे। झारखंड कांग्रेस के प्रभारी आरपीएन ङ्क्षसह ने प्रेसवार्ता में इसकी घोषणा की।
किसी भी सीट पर फ्रेंडली फाइट नहीं: आरपीएन ङ्क्षसह
आरपीएन ङ्क्षसह ने बताया कि राज्य में किसी भी सीट पर फ्रेंडली फाइट नहीं होगी। वामदलों और झाविमो को महागठबंधन से बाहर रखा गया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले हेमंत सोरेन के आवास पर हुई बैठक में तेजस्वी यादव, राजद प्रदेश अध्यक्ष अभय ङ्क्षसह शामिल हुए। हालांकि, रांची प्रेस क्लब में आयोजित कॉन्फ्रेंस में तेजस्वी और अभय ङ्क्षसह शामिल नहीं हुए।
2014 में तीनों दलों ने अलग-अलग लड़ा था चुनाव
2014 के विधानसभा चुनाव में काग्रेस, झारखंड मुक्ति मोर्चा और राष्ट्रीय जनता दल ने अलग-अलग चुनाव लड़ा था। झामुमो ने 79 सीटों पर प्रत्याशी उतारे थे। इसमें से 19 सीटों पर जीत दर्ज की थी। कांग्रेस ने 62 सीटों पर प्रत्याशी उतारे थे, इसमें 6 सीटों पर जीत दर्ज की थी। वहीं, राजद ने 19 सीटों पर प्रत्याशी उतारे थे। हालांकि एक भी सीट पर राजद को जीत नहीं मिली थी। राज्य में 81 विधानसभा सीटों पर 30 नवंबर से 20 दिसंबर के बीच 5 चरणों में मतदान होना है। नतीजे 23 दिसंबर को आएंगे

हेमंत सोरेन बोले : राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव से बातचीत चल रही है. हम लगातार संपर्क में हैं. लालू जी सरकार के कोपभाजन का शिकार हैं. उन्हें जेल में रखा गया है. कई बातें उनकी सलाह के बगैर सामने नहीं आती. गठबंधन के बारे में राजद को पूरी जानकारी है. उन्हें निर्णय लेने में वक्त लग रहा है. लालू जी के साथ ऐसा व्यवहार हो रहा है, जैसे वह कोई बड़े आतंकी हों.

———-

आरपीएन सिंह बोले : झारखंड मुक्ति मोर्चा 43 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. कांग्रेस 31 और राष्ट्रीय जनता दल 7 सीट पर चुनाव लड़ेगी. देवघर, गोड्डा, कोडरमा, चतरा, बरक_ा, छतरपुर, हुसैनाबाद सीट राजद के हिस्से में आयी

महागठबंधन का प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू. कांग्रेस प्रभारी आरपीएन सिंह ने कहा : हेमंत सोरेन के नेतृत्व में चुनाव लड़ेगा महागठबंधन.उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री के दावेदार होंगे. झारखंड में कोई भी दोस्ताना लड़ाई नहीं होगी. जो भी इस गठबंधन के खिलाफ चुनाव लड़ेगा, पार्टी उसके खिलाफ कार्रवाई करेगी.

बिश्रामपुर को लेकर मामला फंसने की खबर.
सीट को लेकर महागठबंधन के बीच पेच फंसा. बैठक से नाराज होकर निकले तेजस्वी यादव. फोन पर बातचीत कर मनाने की कोशिश की गयी लेकिन वे नहीं माने और संवाददाता सम्मेलन में नहीं आये। रांची प्रेस क्लब में पत्रकारों को अपराह्न दो बजे प्रेस कांफ्रेस के लिये बुलाया गया था।ष लेकिन सवा चार बजे के बाद ही प्रेस काँफ्रेस शुरु हो पाया। आरपीएन सिंह ने हलांकि कहा कि शाम चार बजे का समय तय था। शायद कोई गलतफहमी हो गयी। इसके लिये वे माफीमांगते हैँ।लेकिन हेमंत सोरेन ने स्वीकर किया कि समय दो बजे का दिया गया था। लेकिन गठबंधन में कई तरह की बाते ंहोती हैं, इसलिये विलंब हुआ। हलांकि षउन्होंने दावा किया कि आरजेडी पूरी तरह उनके साथ है। आरजेडी सुप्रीमों जेल में हैं और सरकार उनसे बदला ले लगी है,इसलिये आरजेडी को राजनीतिक फैसले लेने में परेशानी लहो रही है।
झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन के आवास पर गुरुवार की रात महागठबंधन की सीटें तय करने के बाद कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव ने कहा था कि शुक्रवार को महागठबंधन के उम्मीदवारों की घोषणा हो सकती है. पहले यह खबर आई कि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) और मासस को भी जगह मिलेगी, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ षऔर महागठबंधन तीन दलों में सिमट गया
ज्ञात हो कि झामुमो और कांग्रेस के रवैये से खिन्न होकर बाबूलाल मरांडी की पार्टी झारखंड विकास मोर्चा (झाविमो) ने महागठबंधन से अलग राह अख्तियार कर लिया. इसके बाद सियासी समीकरण तेजी से बदले. गुरुवार को दिन भर बैठकों का दौर चला. रात सा?े आठ बजे राजद नेता तेजस्वी यादव ने हेमंत के आवास पर महागठबंधन पर चर्चा की.
देर रात हुई इस बैठक के समाप्त होने के बाद तेजस्वी ने बाहर निकलकर मीडिया से कहा कि महागठबंधन झारखंड की आम जनता को विकल्प देगी. हेमंत सोरेन के नेतृत्व में महागठबंधन मजबूती से चुनाव लगी. हम सभी दलों को साथ लेकर चलने का प्रयास कर रहे हैं.

Share this News...