टाटा-कांड्रा मार्ग पर भीषण सडक दुर्घटना में एक महिला की मौत

गम्हरिया।५ अक्टूबर संवाददाता
टाटा-कांड्रा मुख्यमार्ग पर टीचर्स ट्रेनिग स्कूल मोड के समीप भीषण सडक दुर्घटना में महिला के चिथडे उड गए, जबकि २० से अधिक लोग बाल-बाल बच गए। घटना सुबह करीब पौने छह बजे की है। मृतक ४५ वर्षीय बसंती महतो प्रखंड कार्यालय के पीछे की बस्ती शिव नारायणपुर निवासी वंशी महतो पत्नी थी। वह औद्योगिक क्षेत्र की एक मिनरल्स कंपनी में ड्यूटी जा रही थी। उसकी पहचान नहीं हो पा रही थी। ड्यूटी जाने के लिए उक्त स्थल पर करीब २० से अधिक लोग खडे थे। यह महज संयोग था कि कुछ देर पूर्व ही एक वाहन पर सवार होकर सभी वहां से रवाना हो गए थे। घटना के बाद २० लाख रूपये मुआवजा की मांग को लेकर टाटा-कांड्रा एक्सप्रेस हाइवे करीब ६ घंटे तक अवरुद्घ रहा। इससे यात्रियों को घोर परेशानी का सामना करना प$डा। वार्ता के बाद लाश उठाकर पोस्ट मार्टम में भेजा गया। ट्रेलर एवं क्षति ग्रस्त बाइक को पुलिस जब्त कर ली है। बताया गया है कि वह सुबह पाली की ड्यूटी के लिए वह पैदल कंपनी जा रही थी। टीचर्स ट्रेनिंग मो$ड पर रोड क्रॉस करने के क्रम में आदित्यपुर की ओर से तेज गति से आ रही एक इंगोट लदी ट्रेलर ने अचानक सर्विस रोड पर महिला को कुचलते हुए भारत सेटी ग्लास कंपनी के सामने ख$डी मानव कुमार की बाइक को अपनी चपेट में ले ली। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने ट्रेलर ड्राइवर को पक$डकर धुनाई शुरू कर दी। वहां मौजूद पूर्व पार्षद सोनू सिंह ने पुलिस को मामले की सूचना देकर भी$ड से ड्राइवर को बचाया। पुलिस संरक्षण में उसे चिकित्सयीय इलाज के बाद थाना भेज दिया गया। घटना के बाद पहुंची पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को काफी फजीहत का सामना करना प$डा। जाम करनेवाले परिजनों एवं युवकों ने टायर जलाकर स$डक अवरुद्घ कर दिया। हाथ में पत्थर एवं डंडे लेकर मार्ग पर चलने वाले लोगों के बीच दहशत फैलाते हुए घंटों तांडव मचाता रहा। इस दौरान कई बाइक एवं कार सवारों पर हाथ छो$ड दी। पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को भी नहीं बख्स रहा था। किंतु पूजा के अवसर पर शांति भंग होने की आशंका से पुलिस उपद्रवियों पर सख्ती बरतने से परहेज कर रहे थे। घटना के बाद स$डक के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गयी। पूजा में बाहर से आने वाले लोगों को जाम में काफी मुश्किल का सामना करना प$डा। महिलाएं एवं बच्चों को सबसे अधिक परेशानी हुई। उपद्रवियों को घंटों समझाने के बाद भी २० लाख पर अ$डे रहने एवं दहशत फैलाने से बाज नहीं आने पर पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी ने क$डा तेवर अपनाया। उसके बाद मामला सुलझने के कगार पर आया। घटना स्थल पर वार्ता हुई जिसमें तत्काल ७० हजार रूपये मुआवजा देने पर सहमति बनी। सीओ धनंजय राय ने बताया कि दाह संस्कार एवं क्षति पूर्ति के एवज में तत्काल ७० हजार की राशि उसके पति को दिया गया। इसके बाद इंश्योरेंस से मुआवजा मिलेगी। मृतक के आश्रित को सरकारी स्तर मिलने वाली सुविधा में प्रधानमंत्री आवास योजना आदि भी प्रदान करने का आश्वासन दिया गया है। इस अवसर पर मुख्यालय डीएसपी चंदन कुमार बत्स, आरआईटी थाना प्रभारी समेत काफी संख्या में पुलिस बल के जवान उपस्थित थे।

Share this News...