कोरोना के खौफ का चिकन कारोबार पर असर मगर चिकेन फेस्टीवल में हजार लोगों ने भरपेट किया सेवन

जमशेदपुर, 6 मार्च (रिपोर्टर) : पशुपालक संघ झारखंड एवं झारखंड महिला पोल्ट्री सहकारी संघ के संयुक्त अगुआई में शुक्रवार 6 मार्च को चिकन फेस्टिवल का आयोजन टेल्को रिक्रिएशन क्लब में प्रथम बार किया गया। फेस्टिवल में 1000 से अधिक लोगों ने चिकन करी और चिकन पकोड़ा चावल के साथ खाया। भारत सरकार के पशुपालन मंत्रालय और स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान जारी कर घोषणा किया है कि चिकन और अंडा खाने से किसी भी तरह का वायरस नहीं फैल रहा है। भारत सरकार के घोषणा के अनुसार ही शुक्रवार को झारखंड पशुपालन संघ और मुर्गी उत्पादक सहकारी समिति के संयुक्त तत्वाधान में चिकन फेस्टिवल आयोजित की गई थी। चिकन फेस्टिवल आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य लोगों में जागरूकता लाना है आम लोगों को या जानकारी देना है कि कोरोना या अन्य कोई वायरस का शिकायत चिकन और अंडा खाने से नहीं हो रहा है आज इसी उद्देश्य चिकन करी चिकन पकोड़ा और चावल के साथ 1000 से अधिक लोगों ने लुत्फ उठाया। झारखंड महिला पोल्ट्री सहकारी समिति के सीईओ डॉ पंकज दास, झारखंड पशुपालन संघ के सचिव श्रीनिवास ङ्क्षसह पशुपालन पदाधिकारी डॉ राजेश कुमार ङ्क्षसह डॉ पीएन ङ्क्षसह मनीष भाटिया प्रवीन कुमार श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से उक्त जानकारी दी। पत्रकारों के सवाल पर जवाब देते हुए डॉ पंकज दास ने कहा कि कुछ लोग बेवजह अफवाह फैला रहे हैं इस अफवाह को रोकने के लिए दोनों संगठनों की ओर से लोगों को सही जानकारी देने के लिए चिकन फेस्टिवल का आयोजन किया गया जो पूरी तरह सफल रहा। काफी संख्या में पशुपालन संघ और मुर्गी उत्पादन संघ के पदाधिकारी और सदस्य गण इस मौके पर मौजूद थे।

Share this News...