आंतकवादियों को कोई मौका नहीं देना चाहते, आवाम की सुरक्षा के लिए सेना लगी है : सेना प्रमुख

रामगढ़,25 सितंबर : थल सेना प्रमुख जनरल विपिन रावत ने कहा कि
जम्मू-कश्मीर में अब कफ्र्यू जैसे हालात नहीं है। लोग घरों से बाहर निकल
रहे हैं और जन-जीवन का काम सामान्य हो रहा है। तेजी से हालात में सुधार
के साथ शांति कायम हो रही है। वहां के आवाम को परेशानी नहीं हो, इसके लिए
सेना मदद कर रही है। लोग दिनचर्या के काम-काज व व्यवसाय के लिए अपने घरों
से बाहर निकल रहे हैं। ये बातें सेना प्रमुख बिपिन रावत ने बुधवार को
रामगढ़ के पंजाब रेजिमेंटल सेंटर में निशान प्रदान समारोह के बाद
पत्रकारों के साथ बातचीत में कही।
सेब, ईंट व राशन के हो रहे व्यवसाय
सेब, ईंट व राशन के व्यवसाय हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि वहां के लोग घर
में बंद होने की बात कही जा रही है। लेकिन, हालात बेहतर है और लोग घरों
से निकाल कर बाजार के दुकानों में रोजमर्रा की जरुरतों के सामान खरीद रहे
हैं। बगानों से सेब पैङ्क्षकग होकर दूसरों राज्य भेजे जा रहे हैं। ईंट
बनाकर निर्माण कार्यो में लगाए जा रहे हैं। सेना प्रमुख ने कहा कि30
वर्षो के आतंकवाद को पूरी तरह से खात्मा करना चाहते हैं। आतंकवादी
गतिविधियों पर सेना अंकुश लगाने में लगी है। आतंकवादियों के गतिविधियों
के दृष्टिकोण से ही सेना की तैनाती की गई है। आंतकवादियों को कोई मौका
नहीं देना चाहते हैं। पाकिस्तान से वर्तमान में तनाव को लेकर सेना प्रमुख
ने कहा कि भारतीय सेना हर चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार है।
आधुनिक हथियारों से भारतीय सेना की क्षमता बढ़ रही है
सेना प्रमुख बिपिन रावत ने कहा कि भारतीय सेना की आधुनिकीकरण पर जोर दिया
जा रहा है। प्राथमिकता के आधार सेना को आत्याधुनिक हथियारों से लैस किया
गया है। अमेरिका, रुस सहित कई देशों से लिए गए आधुनिक हथियारों को सेना
को मुहैया कराया गया है। सैनिक प्रशिक्षण में क्षमता व गुणवक्ता बढ़ाई जा
रही है। भारतीय सेना की कबिलियत काफी अच्छी है।
सेना प्रमुख ने युवा बटालियन 29 व 30 को निशान प्रदान की
पंजाब रेजिमेंटल सेंटर रामगढ़ के किलाहरी ड्रील ग्राउंड में युवा बटालियन
29 पंजाब व 30 पंजाब को निशान प्रदान (क्लर्स प्रजेंटेशन) किया गया। सेना
प्रमुख बिपिन रावत ने राष्ट्रपति निशान को दोनों बटालियन को प्रदान किया।
यहां, उन्होंने समारोह को संबोधित करते हुए कहा पंजाब रेजिमेंट भारतीय
सेना की सबसे पुरानी व देश की सबसे बड़ी इंफैंट्री रेजिमेंट है। पंजाब
रेजिमेंट के पास आजादी के पूर्व और बाद में युद्ध के क्षेत्र में बहादुरी
व वीरता के कई रिकॉर्ड है। कई देशों में पंजाब के जवान शांंति सेना के
रुप में रहे है। सेना प्रमुख ने 29 पंजाब व 30 पंजाब बटालियन की परेड
प्रस्तुति की सराहना करते हुए कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि दोनों
युवा प्लाटून अपनी जिम्मेवारी को निभाते हुए हर चुनौतियों का बखूबी सामना
करेंगे।

Share this News...