पश्चिमी सिंहभूम,भारी बारिश में गिरा कच्चा मकान, दबकर महिला मौत

 

चाईबासा। मनोहरपुर थाना क्षेत्र के पटनापोस गांव में गुरुवार की रात लगातार हो रही बारिश के कारण एक कच्चा मकान गिर गया, जिसमें घर में सो रही 50 वर्षीय महिला गुरुवारी  की दबने से मौत हो गई। एक महिला की मलबे में दबकर मौत हो गई। मृतिका दलकी के माहुलडीहा गांव की रहने वाली थी। कुछदिन पूर्व ही वह अपने मायके पटनापोस आयी थी।घटना के बाद परिजनों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी. पुलिस शव को कब्जे में लेकर अग्रतर कार्रवाई में जुट गई है। परिजनों के अनुसार महिला घर में रोजाना की तरह खाना खा कर घर में सो गई थी। बाहर भारी बारिश हो रही थी। मध्य रात्रि मिट्टी का बना उसका कच्चा मकान गिर गया। जिसमें महिला की दबकर मौत हो गई।

Share this News...