मनोहरपुर संवाददाता: मनोहरपुर प्रखंड के बिती शाम एक एक मोटरसाइकिल सवार अपराधी ने एक छोटी स्कुली बच्ची को अपहरण करने की कौशिश की । जानकारी के अनुसार मनोहरपुर प्रखंड के पानीटंकी निवासी 9 वर्षीय लक्ष्मी धनवार कल शाम अपने घर से मनोहरपुर मुख्य बाजार सामान लाने गई हुई थी। वहीं एक अनजान व्यक्ति ने उसे अपनी मोटरसाइकिल में बैठाकर घर छोड़ देने की बात कही । लेकिन घर पार हो जाने के बाद लक्ष्मी युवक को बोलती रही रोकिये रोकिये लेकिन युवक मोटरसाइकिल को भगाता रहा बाइक नहीं रोकने पर लक्ष्मी ने साहस दिखाते मोटरसाइकिल से कुद गई। वहीं आगे से आ रहे राहगीरों को लक्ष्मी ने मदद मांगकर अपने घर पहुंची। जिसके बाद उसकी मां ने मैडिकल लेजाकर उसे प्राथमिक उपचार किया। उसके बाद मनोहरपुर थाने में इसकी लिखित शिकायत कर दी गई है।
