अलौकिक, अद्भुत और राष्ट्रभाव के साथ संपन्न हुई यात्रा ,शहीदों के सम्मान में उमड़ा जनसैलाब 

 

 

यात्रा में दिखा पूरा हिंदुस्तान , कोई धर्म , जाती , वर्ग , राजनीतिक दल की दीवार नहीं

लोगों में मुक्त कंठ से कार्यकम को सराहा – कहा बच्चों को वीरों की शहादत से अवगत कराते का सशक्त अभियान

यात्रा का 100 से अधिक स्थानों पर हुआ अभिनंदन , आम से लेकर खास की रही भागीदारी , सभी सामाजिक , धार्मिक , व्यावसायिक व सांस्कृतिक संगठनों ने की भागीदारी ।

# राष्ट्रभक्ति और एकता का सशक्त संदेश : अर्जुन मुंडा

# जनभागीदारी से सशक्त राष्ट्र का निर्माण : विधुत

# शहीदों के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प : काले

 

जमशेदपुर : नमन परिवार द्वारा आयोजित अखंड तिरंगा यात्रा सह शहीद सम्मान यात्रा इस वर्ष अलौकिक और ऐतिहासिक रूप से संपन्न हुई। लगभग 6.5 किलोमीटर लंबी इस भव्य यात्रा में हजारों की संख्या में राष्ट्रभक्तों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और देशभक्ति का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया।

यात्रा के शुभारंभ अवसर पर अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर मां भारती की तस्वीर तथा महान क्रांतिकारी भगत सिंह, राजगुरु एवं सुखदेव की तस्वीरों पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।

इस अवसर पर पूर्व सैनिकों एवं शहीदों के परिजनों को सम्मानित कर उनके बलिदान को नमन किया गया, जिससे कार्यक्रम का माहौल भावुक एवं गौरवपूर्ण हो उठा।

यात्रा की भव्यता देखते ही बन रही थी। सबसे आगे स्केटिंग टीम ने आकर्षक प्रदर्शन किया, जिसके पीछे बुलेट टीम, घुड़सवार दल, मां भारती का सुसज्जित रथ, विभिन्न देशभक्ति झांकियां, देशभक्ति गीतों के साथ ऑर्केस्ट्रा टीम एवं बैंड पार्टी ने पूरे वातावरण को राष्ट्रभक्ति से सराबोर कर दिया।

इस यात्रा की सबसे बड़ी विशेषता यह रही कि इसमें न कोई जाति बंधन, न धर्म बंधन, बल्कि सभी वर्गों के लोग एक साथ एकजुट होकर देशभक्ति के इस महाअभियान में शामिल हुए।

आयोजन में मुख्य रूप से पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री, झारखंड अर्जुन मुंडा ने कहा कि अखंड तिरंगा यात्रा सह शहीद सम्मान यात्रा जैसे आयोजन राष्ट्र की आत्मा को सशक्त करते हैं। यह केवल एक यात्रा नहीं, बल्कि देशभक्ति, एकता और बलिदान की जीवंत अभिव्यक्ति है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार हजारों लोग एक साथ तिरंगे के सम्मान में उमड़े हैं, वह आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणादायी उदाहरण है। शहीदों का सम्मान करना हम सभी का सर्वोच्च दायित्व है।

जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि नमन परिवार द्वारा किया गया यह प्रयास सराहनीय एवं अनुकरणीय है। इस यात्रा ने समाज के हर वर्ग को एक सूत्र में बांधने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रभक्ति की ऐसी भावना ही देश को मजबूत बनाती है और युवाओं को सकारात्मक दिशा देती है।

नमन संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य केवल आयोजन करना नहीं, बल्कि शहीदों के त्याग और बलिदान को जन-जन तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि जब तक देश के युवा शहीदों के आदर्शों को आत्मसात नहीं करेंगे, तब तक सच्चे अर्थों में राष्ट्रनिर्माण संभव नहीं है। उन्होंने सभी सहयोगियों, कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों का हृदय से आभार व्यक्त किया।

इंटक नेता राकेश्वर पांडे ने कहा कि यह यात्रा सामाजिक समरसता और एकता का अद्भुत उदाहरण है। इसमें सभी वर्ग, जाति और धर्म के लोगों की भागीदारी यह दर्शाती है कि देशहित से बड़ा कोई धर्म नहीं होता। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं।

अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद संस्थापक वरुण कुमार ने कहा कि शहीदों और पूर्व सैनिकों का सम्मान करना पूरे राष्ट्र का कर्तव्य है। इस यात्रा के माध्यम से जिस प्रकार समाज ने उन्हें सम्मान दिया है, वह अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने कहा कि इससे देश के जवानों का मनोबल और अधिक मजबूत होता है।

अखंड तिरंगा यात्रा सह शहीद सम्मान यात्रा के दौरान पूरे मार्ग में 100 से अधिक स्थानों पर विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं व्यावसायिक , सांस्कृतिक संगठनों द्वारा भव्य स्वागत की व्यवस्था की गई। जगह-जगह सेवा शिविर लगाकर पुष्प वर्षा, अंगवस्त्र एवं मोमेंटो देकर अभिनंदन किया गया, जिससे पूरे वातावरण में उत्साह और राष्ट्रभक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। यात्रा के दौरान भालूबासा मुस्लिम बस्ती, भल्ला ट्रांसपोर्ट, रोहन अखाड़ा, भालूबासा मुखी समाज, जंबू अखाड़ा समिति, बाबा फर्नीचर, आंध्रा क्षत्रिय समिति, नरेश अग्रवाल, दत्ता ऑटो डेकोरेटर, चैंबर ऑफ कॉमर्स, कुम्हारपाड़ा गंडा समाज, श्री नीलकंठ महादेव संघ, काशीडीह मारवाड़ी समाज, ड्रग हाउस, विक्की फर्नीचर, रामलीला उत्सव समिति, मुनका परिवार, सोनू रजा खान, साकची सब्जी मंडी समिति, गोसिया लंगर कमेटी, सुहागन, अमित अग्रवाल, मनोज कांवटिया, बाटा चौक समिति, मंगला हाट समिति, साकची टेल्को टेंपो स्टैंड, नेशनल इलेक्ट्रॉनिक, जोगिंदर जोगी, जय गुरु फर्नीचर, गुरु नानक ज्वेलर्स, सुपर डायमंड, मंटे स्वीट्स, ग्रोवर स्टोर, अवतार गांधी, गुरदेव सिंह राजा, बाबा दीप सिंह सेवक जत्था, छप्पन भोग, भाटिया परिवार, साकची गुरुद्वारा प्रबंधक समिति, बजरंग लाल अग्रवाल, अटल फाउंडेशन, राजू काइनेटिक, गणगौर स्वीट्स, अमरीक सिंह मिक्के, लवली सिंह, आर.डी. टाटा मोड़ 407 स्टैंड, कृष्ण मंदिर रिफ्यूजी कॉलोनी, चंचल सिंह भाटिया, केरला समाजम फ्रेंड्स ग्रुप, कलगिधर टुइंलाडूंगरी गुरुद्वारा प्रबंधक समिति, बाबा वडभाग सिंह सेवा समिति , सरदार वल्लभभाई पटेल स्मारक सहित अनेक संस्थाओं एवं गणमान्य व्यक्तियों ने सेवा शिविर लगाकर यात्रियों का गर्मजोशी से स्वागत किया। इन सभी के द्वारा चाय, पानी, शरबत एवं विभिन्न खाद्य सामग्री की व्यवस्था की गई, जिससे यात्रा में शामिल लोगों को काफी सुविधा एवं ऊर्जा प्राप्त हुई। इस भव्य स्वागत ने यह सिद्ध कर दिया कि यह यात्रा केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि जन-जन की सहभागिता और राष्ट्रभक्ति की भावना से जुड़ा एक विशाल जनआंदोलन बन चुकी है।

इस भव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन में शहर के अनेक गणमान्य व्यक्तियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही, कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामश्रय प्रसाद, बृजभूषण सिंह, जयप्रकाश राय, चंद्रगुप्त सिंह, डॉ एस एस रज्जी, जे बेहरा, बार एसोसिएशन के राजेश शुक्ला, समाजसेवी शंभूनाथ सिंह, आरएसएस के रविंद्र, एस के एन कुजूर, सरयू पासवान, शेखर डे, कल्याणी शरण, त्रिपुरा झा, कमल किशोर, मुरलीधर केडिया, एसके सिंह, सरदार इंदरजीत सिंह, सरदार भगवान सिंह, सरदार गुरमीत सिंह तोते, सरदार कुलविंदर सिंह पन्नू, बिजय खां, विकास सिंह, शैलेंद्र कुमार सिंह, अजय सिंह, रविंद्र झा नट्टू, बिनोद सिंह, शिव शंकर सिंह, शशि भूषण प्रसाद, आरके सिंह, संजीव श्रीवास्तव, रामबाबू तिवारी, सुधांशु ओझा, संजीव सिंह, राजकुमार श्रीवास्तव, बॉबी सिंह, मानव केडिया, भूपेंद्र सिंह, गुंजन यादव, चंद्रशेखर मिश्रा, राजन सिंह, रीता मिश्रा, राजपति देवी, कुसुम पूर्ति, कविता परमार, मंजू सिंह, नीरू सिंह, नीलू मछुआ, राजू गिरी, नितिन त्रिवेदी, बलविंदर सिंह, लता सिन्हा, डालिया, पुष्पा सरदार, राधिका सहित बड़ी संख्या में गणमान्यों की गरिमामयी उपस्थिति ने इस आयोजन को और अधिक भव्य, प्रभावशाली एवं ऐतिहासिक बना दिया।

Share this News...