शिवशंकर सिंह की माता का निधन


Jamshedpur, 8 सितंबर :शहर के समाजसेवी एवं मधुरभाषी कारोबारी शिवशंकर सिंह की माता विमला देवी(पत्नी रामाकांत सिंह) का आज सुबह निधन हो गया। वे 81 वर्ष की थीं। वे काफी धर्मपरायण महिला थीं। पिछले कुछ दिनों से वे लगातार बीमार थीं। आज सुबह करीब सवा पांच बजे टाटा मोटर्स अस्पताल में उनका निधन हो गया। परसो रात ही उन्हें हैदराबाद से एम्बुलेंस से यहां लाया गया था। हैदराबाद में उनका एक माह से अधिक समय तक इलाज चला। इस अवस्था मे भी वे एम्बुलेंस से 1600 किलोमीटर की यात्रा के बाद ठीकठाक पहुंच गईं थी। यहां सभी परिजनों से मुलाकात के बाद आज उनके प्राण पखेरू उड़ गए। स्वर्णरेखा घाट पर काफी संख्या में मौजूद परिजनों एवं शुभचिंतकों एवं शहर के गणमान्य लोगों की मौजूदगी में उनका अंतिम संस्कार किया गया। बड़े पुत्र रविशंकर सिंह ने मुखाग्नि दी। वे अपने पीछे पुत्र रविशंकर शिवशंकर, राजेश सिंह( बम), बेटी रूबी सिंह सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गयी हैं।

Share this News...