मनोहरपुर संवाददाता: सारंडा के जराईकेला थाना अंतर्गत एदेलबेरा से बाबुडेरा जाने वाली सड़क किनारे में बुधवार को सुरक्षा बलों को एक बड़ा आईईडी बरामद किया। जिसकों मौके पर ही सुरक्षा बलों ने डिफ्यूज कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार सारंडा में विगत दिनों कोलबोंगा के जंगलों में नक्सली एंव सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ देखा गया था। वहीं सुरक्षा बलों को नुक्सान पहुंचाने के लिए यह आईईडी नक्सलीयों द्वारा लगाया गया था। जहां सुरक्षा बलों द्वारा सर्च ओपरेशन के द्वारा आईईडी को डिफ्यूज कर दिया गया है। सुरक्षा बलों द्वारा सर्च ओपरेशन जारी है। वहीं बताते चले की केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह के 31 मार्च तक नक्सलीयों का डेड लाईन जारी किया है। जिसको लेकर पुलिस बल सारंडा के जंगलों में नक्सली की तलाश जोर कर दिया है। वहीं राज्य सरकार एंव केन्द्रीय सरकार द्वारा नक्सली को आत्मसमर्पण नीति का लाभ लेकर आत्मसमर्पण करने की भी अपील की गई है।
