भगवान चित्रगुप्त को समर्पित भव्य संगीत संध्या का आयोजन

 

 

माइकल जाॅन आडिटोरियम बिष्टुपुर में चित्रांश आफ कोल्हान के तत्वावधान में भगवान चित्रगुप्त के श्री चरणों में समर्पित भव्य संगीत संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सामाजिक सद्भावना का रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ माता सरस्वती एवं भगवान चित्रगुप्त के चित्र पर पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन कर्ता दीपक सिन्हा, सेवानिवृत्त डी आई जी व मुख्य अतिथि टाटा स्टील एक्जीक्यूटिव इंचार्ज आई बी एम डी  दीपांकर दासगुप्ता ने संयुक्त रूप से किया।
अपने संबोधन में दीपक सिन्हा ने चित्रांश आफ कोल्हान के द्वारा किए गए सामाजिक सद्भावना के प्रयास को सकारात्मक कदम बताया। मुख्य अतिथि ने आगामी चित्रगुप्त पूजा के महत्व पर प्रकाश डाला एवं क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं दी। अपने संबोधन में इस कार्यक्रम के अभिभावक व मार्गदर्शक  ए के श्रीवास्तव ने संगीत को सामाजिक सद्भावना का सर्वोत्तम जरिया बताते हुए शुभकामनाएं दी।
जमशेदपुर शहर के प्रतिष्ठित म्यूजिशियन , गायक, गायिकाओं ने संगीत का जबरदस्त शमा बांधा।
कार्यक्रम में  संजीव श्रीवास्तव, डा मनोज सिन्हा , संजय वर्मा , अतुल चंद्रा , विजय वर्मा , अजय श्रीवास्तव , ए बी के सिन्हा, , गौतम सिन्हा, ब्रजेश सहाय, अमिताभ विद्यार्थी, श्वेता लाल, दिव्य रत्न सहित सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए श्रोता गण उपस्थित हुए । मंच संचालन विनीत श्रीवास्तव व पूर्व सैनिक एस शेखर ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में संयोजक कमांडर संजीव रमण एवं भारती कला मंदिर का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Share this News...