Jusco MD ऋतुराज सिन्हा का निधन

.

टाटा स्टील यूआईएसएल के एमडी ऋतुराज सिंह का निधन
जमशेदपुर। टाटा स्टील यूटिलिटीज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर सर्विसेज लिमिटेड पूर्व में जुस्को के प्रबंध निदेशक ऋतुराज सिन्हा का रविवार को आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की जानकारी मिलते ही कंपनी प्रबंधन व जमशेदपुरवासियों में शोक की लहर दौड़ गई। 57 वर्षीय ऋतुराज सिंह रविवार की सुबह अपने घर में ठीक थे अचानक उन्हें खून की उल्टी हुई इसके बाद टी एम एच के जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें घोषित कर दिया. उनका बाहर में कहीं इलाज चल रहा था। दो-तीन बाद उन्हें फिर डॉक्टर से दिखाने के लिए बाहर जाना था।

उन्हें दो पुत्र है जिनमे एक बेंगलुरु में व दूसरा मुंबई में रहते हैं। उनका जुस्को मैं 18 नवंबर, 2022 को नियुक्ति हुई थी। पिछले महीने ही कंपनी प्रबंधन ने उन्हें 3 वर्षों का एक्सटेंशन देते हुए टाटा स्टील यूआईएसएल में एमडी बनाए रखने का निर्णय लिया था। उनके नेतृत्व में कंपनी बेहतर प्रदर्शन कर रही थी। जमशेदपुरवासियों को भी बेहतर नागरिक सुविधा मिल रही थी। वे स्वभाव के धनी थे।

Share this News...