जमशेदपुर, 16 मई (रिपोर्टर) : राज्य सरकार ने झारखंड प्रशासनिक सेवा के कई पदाधिकारियों को प्रोन्नति देकर अनुमंडल पदाधिकारी व समकक्ष कोटि में प्रोन्नति की है. सूची के अनुसार धालभूमगढ़ की प्रखंड विकास पदाधिकारी बबली कुमारी को अनुमंडल पदाधिकारी के रुप में प्रोन्नत किया गया है एवं पदस्थापना होने तक उसी पद पर पदस्थापित करने को कहा गया है. इसी तरह जिले के कार्यपालक दंडाधिकारी मृत्युंजय कुमार, मंझारी (प. सिंहभूम) के अंचलाधिकारी सुनील कुमार, पश्चिम सिंहभूम के गुदड़ी के प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार तिवारी, पूर्वी सिंहभूम के कार्यपालक (धालभूम सदर) दंडाधिकारी चंद्रजी सिंह, पश्चिम सिंहभूम के चक्रधरपुर के अंचलाधिकारी सुरेश कुमार सिन्हा, सरायकेला-खरसावां के राजनगर अंचलाधिकारी हरिश चंद्र मुंडा, सरायकेला-खरसावां के कुकड़ू प्रखंड विकास पदाधिकारी राजश्री ललिता बखला, पूर्वी सिंहभूम के गुड़ाबांधा प्रखंड विकास पदाधिकारी डांगुर कोड़ाह, सरायकेला-खरसावां के चांडिल अंचल अधिकारी अमित कुमार श्रीवास्तव, पूर्वी सिंहभूम के ही घाटशिला प्रखंड विकास पदाधिकारी युनिका शर्मा, पश्चिम सिंहभूम के नोवामुंडी प्रखंड विकास पदाधिकारी पप्पू रजक आदि के नाम भी इस सूची में शामिल है.