बंगाल की खाड़ी में बना डिप्रेशन, झारखंड एवं ओड़िसा की ओर बढ़ रहा

जमशेदपुर : उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और इससे लगे पश्चिम बंगाल तटीय क्षेत्र एवं बांग्लादेश पर डिप्रेशन बना हुआ है। यह पिछले तीन घंटो के दौरान पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में लगभग 13 किमी प्रति घंटे की गति से अग्रसर हुआ। यह 25 जुलाई को प्रातः 07:30 से 08:30 बजे के बीच पश्चिम बंगाल एवं समीपवर्ती बांग्लादेश तटों को पार कर गया।
यह प्रातः 08:30 बजे पश्चिम बंगाल तटीय क्षेत्र और उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी एवं बांग्लादेश से लगे भागों के निकट केंद्रित था। यह स्थान खेपुपाड़ा (बांग्लादेश) से लगभग 150 किमी पश्चिम-दक्षिण-पश्चिम, कैनिंग (पश्चिम बंगाल) से लगभग 60 किमी दक्षिण-दक्षिण-पूर्व, सागर द्वीप से लगभग 80 किमी पूर्व और कोलकाता से लगभग 100 किमी दक्षिण-दक्षिण-पूर्व की दूरी पर स्थित था।
यह डिप्रेशन अगले 24 घंटों के दौरान पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में गंगा पश्चिम बंगाल और इसके सटे उत्तर ओडिशा एवं झारखंड के ऊपर से आगे बढ़ने की संभावना है।

इसकी वजह से आज छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी क्षेत्र, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, ओडिशा और विदर्भ में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा और कुछ स्थानों पर अत्यंत भारी वर्षा होने की संभावना है।
तटीय आंध्र प्रदेश, तटीय कर्नाटक, झारखंड, केरल और माहे, मध्य प्रदेश, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और तेलंगाना में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है।
अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, बिहार, गुजरात क्षेत्र, मराठवाड़ा, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है।

Share this News...