लगातार हो रही बारिश से हालात बिगड़े,नदियां खतरे के निशान के ऊपर, लोगों को बेहद सतर्क रहने की अपील

जमशेदपुर : पिछले दो-तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश की वजह से हर और परेशानियां बढ़ गई है कोल्हान में खास तौर पर मानसून पूरी तरह से सक्रिय है.कोल्हान समेत पूरे झारखंड में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो चला है। इसके चलते जमशेदपुर समेत राज्य के कई जिलों में आज भी सुबह से लगातार बारिश हो रही है। लगातार हो रही बारिश के चलते शहर हो या ग्रामीण क्षेत्र का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया। कई घरों में पानी घुस गया। स्वर्णरेखा एवं खरकाई नदियां खतरे के निशान को पार कर चुकी है जिस तरह के हालात बने हुए हैं और मौसम विभाग के अनुसार एक जून तक ऐसी ही स्थिति रहने वाली है तो इसे लेकर खतरा बहुत अधिक बढ़ गया है पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला खरसावां जिला के उपायुक्तों ने लोगों को बेहद सतर्क रहने की अपील की है. उन्होंने लोगों से अनुरोध किया है कि बहुत जरूरी हो तभी घर से बाहर निकले.कल रात 9:00 बजे के आसपास खरकाई नदी खतरे के निशान को पार कर चुकी थी और स्वर्णरेखा नदी भी खतरे के निशान के करीब थी आज सुबह दोनों नदियां खतरे के निशान से ऊपर बहने लगी है. नदी के तटीय इलाकों में रहने वालों का जीवन संकट में हो गया है। जिला प्रशासन ने उन्हें सुरक्षित जगह चले जाने की अपील की है। कई सड़कों पर पानी भर गया है। निचले इलाकों में जल जमाव की स्थिति बन गई है। इससे आवाजाही में काफी परेशानी हो रही है। कल शाम 5:30 बजे तक जमशेदपुर में कुल 23 मिमी बारिश रिकार्ड की गई, हालांकि देर रात तक रुक रुक कर बारिश का सिलसिला जारी रहा। इससे तापमान में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है।कल जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 6.5 डिग्री काम है। यहां 24 घंटे में 4.6 डिग्री गिरावट दर्ज की गई है। न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस किया गया तो सामान्य से 1.9 डिग्री काम है यहां 24 घंटे में 1.5 डिग्री तापमान की गिरावट दर्ज की गई है।

आज भी भारी बारिश के लिए रेड अलर्ट जारी
रांची मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार कल 30 जून को भी पूर्वी सिंहभूम समेत कोल्हान क्षेत्र के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। यानी कल भी भारी बारिश के आसार हैं। जबकि 1 जुलाई को मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 2 जुलाई से मौसम साफ होने की उम्मीद है।
कल बारिश में पूर्वी सिंह होम जिले के पुटका में 162 बच्चों की जान पर आ पड़ी थी इस आवासीय विद्यालय में बच्चे रह रहे थे.वहां रात के समय पानी घुस गया जिस कारण बच्चों को छत पर बैठकर रात गुजारनी पड़ी.
*Update*

*स्वर्णरेखा और खरकई नदी खतरे के निशान से ऊपर, सतर्क रहें, सुरक्षित रहें*
————————————-

*Subernarekha River (At Mango Bridge Site)*

Danger Level- 121.50 metre
Present Level- 121. 60 metre

*Kharkai River (At Adityapur Bridge Site)*

Danger Level- 129 metre
Present Level- 130.65 metre

=====================

*Team PRD, East Singhbhum, Jamshedpur*

Share this News...