सड़क दुर्घटना में भाजपा के पूर्व प्रत्याशी खेलाराम बेसरा की पत्नी का निधन

पोटका : कोवाली थाना क्षेत्र के कोवाली गाँव मे अनियंत्रित टाटा मैजिक के टक्कर में भाजपा के पूर्व प्रत्याशी सह एसटी मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य खेलाराम बेसरा की पत्नी रिंति महाली का निधन हो गया है .घटना शनिवार रात लगभग 7 बजे की है खेलाराम बेसरा अपनी पत्नी को मोटरसाइकिल से लेकर कोवाली से अपने घर लौट रहे थे इसी दौरान कोवाली बाजार में ही हरिणा सरहुल से लौट रहे एक टाटा मैजिक ने इन्हें पीछे से टक्कर मार दी जिसमे रिंति महाली मोटरसाइकिल से गिर गंभीर रूप से घायल हो गई स्थानीय लोगों की मदद से उसे इलाज हेतु सदर अस्पताल जमशेदपुर ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया है .घटना की सूचना मिलने के बाद कोवाली पुलिस टाटा मैजिक वाहन को जब्त कर लिया है .

Share this News...