*****
दुमका , जिले के हंसडीहा थाना क्षेत्र के जालवे में 13/7/2022 को एक महिला के साथ गैंगरेप के मामले में पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले चार अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उक्त जानकारी हंसडीहा थाना प्रभारी सुगना मुंडा ने सोमवार को दी है। उन्होंने बताया कि तेरह जुलाई को जालवे पहाड़ी के पास झाड़ी में ले जाकर चार लोगों ने गैंगरेप जैसे घिनौनी कृत्य को अंजाम दिया था । इस संबंध में चौदह जुलाई को पीड़िता के लिखित बयान के आधार पर थाना कांड संख्या 52/22 धारा 376 डी भादवि के तहत मामला दर्ज कराया गया था। लेकिन पंद्रह अक्टूबर को कांड में शामिल देवासी मरांडी पिता स्व देवलाल मरांडी , चुड़का टुडू पिता गुरु टुडू बिटु मरांडी पिता सोमलाल मरांडी , मानैल मरांडी पिता स्व किसुन मरांडी धमनाकुंडा थाना हंसडीहा से गिरफ्तार किया गया। यहां बताते चलें कि चुड़का टुडू को छोड़ सभी धमनाकुंडा के ही रहनेवाला है। चुड़का महादेव गढ़ का रहने वाला है पर धमनाकुंडा में वह अपने नाना के घर रहता था। इस तरह दो महिने के बाद पुलिस ने गैंगरेप के आरोपियों को पकड़ने में सफलता प्राप्त की। कांड के उद्भेदन में एसडीपीओ शिवेन्द्र , हंसडीहा थाना प्रभारी सुगना मुंडा, उत्तम कुमार पासवान, गोपाल प्रसाद साव, मनोज कुमार सिंह 2 , कामता राम , रामनाथ खेरवार, प्रकाश यादव,शराफत अंसारी , नारायण किस्कु और श्रृषू कुमार ओज की भूमिका उल्लेखनीय है।