पीएम मोदी ने जनजातीय समाज को सम्मान और सशक्तिकरण प्रदान की. दुमका बीजेपी

दुमका , धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती एवं जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर बुधवार को स्थानीय परिसदन में भाजपा, दुमका द्वारा आयोजित प्रेसवार्ता में
भाजपा जिला अध्यक्ष गौरवकांत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनजातीय समाज के सम्मान और राजनीतिक सशक्तिकरण को नई ऊँचाई दी है।
उन्होंने कहा कि देश की पहली जनजातीय महिला राष्ट्रपति के रूप में श्रीमती द्रौपदी मुर्मू का चयन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनजातीय समाज के प्रति गहरी संवेदना का प्रमाण है।
साथ ही, अनुसूचित जनजातियों के लिए आरक्षण की अवधि का विस्तार, ST समुदायों में नई जातियों का समावेश, और जनजातीय मंत्रालय के बजट में ऐतिहासिक बढ़ोतरी से स्पष्ट होता है कि केंद्र सरकार जनजातीय समाज के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है।
पूर्व सांसद सुनील सोरेन ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने आदिवासी समाज के अधिकारों की रक्षा के लिए जो आंदोलन चलाया, उसने हमें आत्मगौरव का भाव दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने पहली बार भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को “जनजातीय गौरव दिवस” के रूप में मनाकर जनजातीय समाज को राष्ट्रीय सम्मान दिलाया है।

अंत में भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनजातीय समाज का गौरव बढ़ा है, और अब प्रत्येक कार्यकर्ता का कर्तव्य है कि वे भगवान बिरसा मुंडा जी के आदर्शों को जन-जन तक पहुँचाएँ।
प्रेसवार्ता में अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिलाध्यक्ष रमेश मुर्मू,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अंजुला मुर्मू,जिला उपाध्यक्ष मार्शल ऋषिराज टुडू,जिला मीडिया सह प्रभारी नवल किस्कू मौजूद रहे ।

Share this News...