डॉ नागेंद्र सिंह स्मृति में संपूर्ण गीता पाठ

दिवंगत पुण्यात्मा डॉक्टर नागेंद्र सिंह को श्रद्धांजलि स्वरूप गीता सत्संग समिति, मानगो, जमशेदपुर द्वारा संपूर्ण गीता पाठ 4 दिसम्बर  को विवेकानंद सभागार, विजया ग्रीन अर्थ, डिमना रोड ,मानगो में किया गया।  गीता सत्संग समिति के सदस्यों के साथ विजया ग्रीन अर्थ कौलोनी के लोगों ने भी संपूर्ण गीता पाठ में शामिल होकर डॉक्टर नागेन्द्र सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की।
डॉक्टर नागेन्द्र सिंह भी गीता सत्संग समिति के सक्रिय सदस्य थे और समिति के सभी कार्यक्रमों में शामिल रहते थे।
संपूर्ण गीता पाठ में भाग लेने वालों मे कामाख्या नारायण प्रसाद, ज्ञान शंकर सिंह, सुरेन्द्र कुमार सिंह, एस एन झा, जवाहर लाल सिंह, के पी सिंह, जयदेव कुमार, गजेन्द्र कुमार तिवारी, जयप्रकाश राय, अनंत कुमार, प्रमोदिनी पांडा, रूपा खत्री, वन्या गुप्ता, अंजली सिंह, वसंती देवी, सी एच कमला आदि प्रमुख थे। गीता सत्संग समिति के सदस्य  राघवेन्द्र राव ने हैदराबाद से संपूर्ण गीता पाठ कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

Share this News...