रामगोपाल जेना
चक्रधरपूर।
चक्रधरपुर थाना में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में एएसपी कपिल चौधरी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर प्रतिबंधित भाकपा माओवादी के 2 समर्थकों को गिरफ्तार किया गया जिसमें सुलेमान काण्डीर उर्फ सूली काण्डीर उर्फ सूली  और जोबन टूटी  उर्फ जोहन टूटी  यह दोनों जोमरो  जंबीरा गांव थाना कुचाई के रहने वाले हैं
इन्हें टोकलो  थाना पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किया गया है
प्रेस कांफ्रेंस में उन्होंने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि भाकपा माओवादी द्वारा 27 जनवरी  2022 को भाकपा माओवादी नक्सली के द्वारा कामरेड प्रशांत बोस और शीला दीदी को इलाज का समुचित व्यवस्था करने के समर्थन में 27 जनवरी को बिहार झारखंड बंद कराने के लिए जनता में भय का माहौल बनाने के लिए ग्रामीणों को भयभीत करने सरकारी भवनों को क्षति पहुंचाने प्रतिबंधित भाकपा माओवादी संगठन का प्रचार करने हेतु जगह-जगह पोस्टर बैनर लगाने के उद्देश्य से कुछ प्रतिबंधित भाकपा माओवादी संगठन के सदस्य झरझरा सुरबुड़ा
 क्षेत्र में भ्रमण सील है इस सूचना के आधार पर पुलिस द्वारा छापामारी अभियान किया गया जिसमें इनकी गिरफ्तारी हुई है इस गिरफ्तारी में एक मोटरसाइकिल हीरो एक्सट्रीम के अलावे पोस्ट  और प्रतिबंधित भाकपा माओवादी का और एक बड़े साइज का बैनर बरामद किया गया है
 छापामारी दल में सहायक समादेष्टा  जफर आलम झारखंड जगुआर एजी 2 पुलिस अवर निरीक्षक विल्सन गुड़िया
 थाना प्रभारी टोकलो  थ पुलिस अवर निरीक्षक चुना उरांव  झारखंड जगुआर  एजी 02  सहायक अवर निरीक्षक इबनेश्वर खां टोकलो थाना  के अलावे झारखण्ड जगुआर एजी 02 थाना में प्रतिनियुक्त सेट 05 एवम थाना बल
का अहम भूमिका रहा इन्हें एएसपी ने धन्यवाद दिया है
